न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जल्द ही आएगी तुषार की किताब ‘बैचलर डैड’, फादरहुड के बारे में बोले, कंगना की यह फिल्म आगे खिसकी

सरोगेसी के जरिए पिता बनने वाले भारत के पहले सेलेब्रिटी एक्टर तुषार कपूर की "बैचलर डैड" किताब जल्द ही आने वाली है। तुषार इसमें फादरहुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Dec 2021 7:35:10

जल्द ही आएगी तुषार की किताब ‘बैचलर डैड’, फादरहुड के बारे में बोले, कंगना की यह फिल्म आगे खिसकी

सरोगेसी के जरिए पिता बनने वाले भारत के पहले सेलेब्रिटी एक्टर तुषार कपूर की "बैचलर डैड" किताब जल्द ही आने वाली है। तुषार इसमें फादरहुड के सफर के बारे में खुलासा करेंगे। तुषार इस किताब की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित दिखे। तुषार ने कहा कि पिता बनना मेरे जीवन के सबसे यादगार पलों में से एक रहा है और मेरी पहली किताब बैचलर डैड में यही सारी बातें हैं कि मैंने पितृत्व के लिए कैसे थोड़ा अपरंपरागत रास्ता अपनाया और मेरा सफर। मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे इस यात्रा में कुछ अद्भुत लोगों का समर्थन मिला।

हालांकि मेरे एकल पिता बनने के फैसले ने कई सवाल भी उठाए हैं, जिन्हें मैंने विभिन्न मीडिया प्लेटफार्मों पर संबोधित करने की कोशिश की है। फिर भी जो संदेश देना था वह कहीं खो गया था। शायद इसीलिए मैं अब खुशी महसूस कर रहा हूं, क्योंकि इस पुस्तक को लिखने का मेरा उद्देश्य जीवन के बारे में ईमानदार तस्वीर शेयर करना था और वह आखिरकार पूरा हो जाएगा।

penguinindia द्वारा प्रकाशित मेरी किताब मेरी आवाज में मेरी कहानी है। मुझे उम्मीद है कि जब आप इसे पढ़ेंगे तो थोड़ा और ईमानदार व थोड़ा और साहसी बनने के लिए प्रेरित होंगे। किताब का अनावरण अगले महीने यानी नए साल में होगा। उल्लेखनीय है कि तुषार जून 2016 में आईवीएफ की मदद से लक्ष्य के सिंगल पैरेंट बने थे। अपने जमाने के सुपरस्टार जितेंद्र के बेटे 45 वर्षीय तुषार ने 2001 में मुझे कुछ कहना है फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। वे अंतिम बार 2018 में रिलीज हुई सिम्बा फिल्म में नजर आए थे।

tusshar kapoor,kangana ranaut,dhaakad movie,bachelor dad book,bollywood news in hindi

कंगना की धाकड़ अब 8 अप्रैल को रिलीज होने के बजाय…

एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है। अब यह मई 2022 में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म 8 अप्रैल 2022 को रिलीज होनी थी, लेकिन मेकर्स ने अनावश्यक विवाद से बचने के लिए तारीख आगे बढ़ा दी है। धाकड़ को बॉलीवुड की पहली हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर के रूप में बिल किया गया है। बाल तस्करी और महिला शोषण के विषय के इर्द-गिर्द घूमती फिल्म में कंगना एजेंट अग्नि के रूप में दिखाई देंगी।

इसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी प्रमुख भूमिका में हैं। पिंकविला के अनुसार एक सूत्र ने खुलासा किया कि निर्माता बॉक्स ऑफिस कॉम्पीटिशन से दूर रहना चाहते हैं, क्योंकि धाकड़ की रिलीज के बाद दो बड़ी फिल्म रिलीज होनी थी, जिससे फिल्म को बड़ी टक्कर मिल सकती थी। रजनीश रजी घई द्वारा निर्देशित फिल्म की शूटिंग भोपाल, मुंबई और बुडापेस्ट में की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो