Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीट छोड़ना हो जाएगा मुश्किल! 8 साल पुरानी इस हॉरर सीरीज के हर एपिसोड में है डर, रोमांस और रहस्य का घालमेल

आठ साल पुरानी तुर्की की हॉरर वेब सीरीज साहिपली एक बार फिर चर्चा में है। 11 एपिसोड की यह सीरीज डर, रोमांस और रहस्य से भरपूर है। यूट्यूब पर हिंदी डब में उपलब्ध यह शो दर्शकों को सीट से बांधकर रख देता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Jul 2025 4:58:00

सीट छोड़ना हो जाएगा मुश्किल! 8 साल पुरानी इस हॉरर सीरीज के हर एपिसोड में है डर, रोमांस और रहस्य का घालमेल

हॉरर फिल्में और वेब सीरीज आजकल दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। खासकर जब डर के साथ हंसी, रोमांस और थ्रिल का मिला-जुला तड़का हो, तो मज़ा ही कुछ और होता है। ऐसे में कई लोग अब पुरानी हॉरर सीरीज को फिर से खोज-खोजकर देखने लगे हैं। अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें सस्पेंस और डर की कहानी पसंद है और आप एक ऐसी हॉरर वेब सीरीज की तलाश में हैं जो आपकी रूह तक कंपा दे, तो ये जानकारी आपके लिए ही है।

हम बात कर रहे हैं उस वेब सीरीज की जो हर पल आपको चौंकाने पर मजबूर कर देगी। यह हॉरर ड्रामा ना सिर्फ डर से भरा है बल्कि इसमें इमोशन्स और रोमांस का भी खूबसूरत मिश्रण है, जो इसकी कहानी को और भी गहराई देता है। इस सीरीज के कुल 11 एपिसोड हैं और एक बार आप इसे देखना शुरू करेंगे, तो यकीन मानिए, उठना मुश्किल हो जाएगा।

क्या है सीरीज की खास कहानी?

करीब आठ साल पहले रिलीज हुई ये सीरीज है – 'साहिपली'। यह तुर्की की एक बेहतरीन हॉरर सीरीज है, जिसे अलपर मेस्तची ने डायरेक्ट किया है। अलपर को हॉरर ज़ोनर की दमदार फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस कहानी में बुशरा और सेलीम नाम के दो किरदारों की ज़िंदगी को दिखाया गया है, जिनकी किस्मत अतीत की डरावनी घटनाओं से जुड़ी हुई है।

बुशरा, जो पेशे से डॉक्टर है, शादी की पहली ही रात अपने पति को खो देती है। दुख से टूटकर वह अपने गांव लौट आती है जहां उसका सामना अजीबोगरीब घटनाओं से होता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सेलीम से होती है। उनके बीच एक रहस्यमय रिश्ता बनने लगता है। वहीं सेलीम का अतीत भी किसी डरावने राज से कम नहीं।

गांव का माहौल, वहां के पुराने रीति-रिवाज़, अंधविश्वास और खौफनाक कहानियां इस सीरीज को बेहद दिलचस्प बना देती हैं। हर एपिसोड में एक नया मोड़ और नई कहानी देखने को मिलती है, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।
कहां देख सकते हैं यह सीरीज?

इस सीरीज के सभी एपिसोड यूट्यूब पर 'Possessed' नाम से हिंदी डब में मौजूद हैं। हर एपिसोड लगभग 40 से 45 मिनट का है, यानी पूरी सीरीज देखने के लिए आपको लगभग एक शिफ्ट यानी 8 घंटे चाहिए। इसका डरावना बैकग्राउंड स्कोर इतना प्रभावी है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

तुर्की की बेस्ट हॉरर वेब सीरीज में से एक मानी जाने वाली इस सीरीज को IMDb पर भी 6.8 की रेटिंग मिली है। भारत में भी इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अगर आपने अब तक इसे नहीं देखा है, तो आज ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में जोड़ लीजिए। एक बार शुरुआत की तो यकीन मानिए, आपको हर एपिसोड देखने के बाद अगला खुद-ब-खुद खींच लाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका