न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल मंगलवार को होगा तुनिशा का अंतिम संस्कार, 4 दिन पुलिस कस्टडी में रहेगा बॉयफ्रेंड शीजान

तुनिशा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर मंगलवार को किया जाएगा। एक्ट्रेस के चाचा ने बताया कि तुनिशा की मौसी इंग्लैंड में हैं। इसलिए उनके आने के बाद 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 10:21:32

कल मंगलवार को होगा तुनिशा का अंतिम संस्कार, 4 दिन पुलिस कस्टडी में रहेगा बॉयफ्रेंड शीजान

महज 20 साल की उम्र में टीवी एक्ट्रेस तुनिशाशर्मा यह दुनिया छोड़ कर चली गई। 24 दिसंबर को तुनिशाशर्मा ने अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाकर जान दी। 25 दिसंबर को मुंबई स्थित जेजे अस्पताल में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, तुनिशा की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी तरह का कोई भी जख्म का निशान नहीं मिला है। तुनिशाका अंतिम संस्कार 27 दिसंबर मंगलवार को किया जाएगा। एक्ट्रेस के चाचा ने बताया कि तुनिशा की मौसी इंग्लैंड में हैं। इसलिए उनके आने के बाद 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

7 दिन की कस्टडी मांगी थी कस्टडी

उधर, तुनिषा की मां की शिकायत पर पुलिस ने तुनिशा के को-स्टार पर बॉयफ्रेंड शीजान को हिरासत में ले लिया है। ठाणे जिले की वालीव पुलिस ने शीजान को धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। जिसके बाद रविवार को शीजान को पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया था। पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की कस्टडी मांगी थी, लेकिन 4 दिन की कस्टडी ही मिली है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि शीजान से पूछताछ के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया है। इस मामले में आरोपी से और पूछताछ करनी है। आरोपी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। पुलिस को जांच के लिए समय चाहिए। मामले में और भी लोगों के बयान दर्ज करने हैं।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने को मौत की वजह बताया

तुनिषा शर्मा का 25 दिसंबर रविवार सुबह मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। शुरुआती रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटना बताया गया है। ACP चंद्रकांत जाधव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत आत्महत्या है। रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ब्रेकअप के बाद उन्होंने ये कदम उठाया। जाधव ने कहा कि आत्महत्या का यही एक कारण है या फिर कोई और भी वजह है, इस बारे में जांच के बाद ही पता चलेगा। तुनिषा की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर शीजान को गिरफ्तार किया गया।

बता दे, तुनिशा के पास से कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला। लेकिन पुलिस इस मामले में सुसाइड के अलावा हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। पुलिस सीरियल के साथी कलाकारों के साथ-साथ स्टाफ के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। बता दें कि तुनिशा मुंबई में अपनी मां के साथ रहती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश