न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दोनों परिवारों की लड़ाई से खुल रहे कई राज, शीजान की बहनों का दावा - तुनीषा से जबरदस्ती कराया जाता था काम

मीडिया से बात करते हुए शीजान के परिवार ने कई चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं। शीजान की बहन फलक नाज ने साफ क‍िया क‍ि तुनीषा काम नहीं करना चाहती थी, वह घूमना चाहती थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 02 Jan 2023 3:49:55

 दोनों परिवारों की लड़ाई से खुल रहे कई राज, शीजान की बहनों का दावा - तुनीषा से जबरदस्ती कराया जाता था काम

तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में फंसे उनके को-एक्‍टर और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के बचाव में पहली बार परिवार ने मीडिया से बात की। अभी तक इस पूरे मामले में तुनीषा के परिवार की तरफ से कई तरह की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन अब शीजान के इस केस में फंसने के बाद शीजान की मां और दोनों बहनों ने मीडिया से बात की। मीडिया से बात करते हुए शीजान के परिवार ने कई चौंकाने वाले खुलासे क‍िए हैं। शीजान की बहन फलक नाज ने साफ क‍िया क‍ि तुनीषा काम नहीं करना चाहती थी, वह घूमना चाहती थी। लेकिन उसकी मां उससे जबरदस्‍ती काम कराती थी साथ ही पर‍िजनों का कहना है कि ज‍िस शीजान पर तुनीषा को धोखा देने का आरोप लगाया जा रहा है, वह पहले ही अलग हो चुके थे लेकिन र‍िश्‍ता टूटने के बाद भी दोनों अच्‍छे दोस्‍त थे। तुनिषा की मौत के मामले में शीजान का नाम सामने आने के बाद उनकी बहन फलक नाज और शफाक नाज, मां कहकशां खान और आरोपी शीजान के वकील शैलेंद्र मिश्रा ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा। आइए आपको बताते हैं कि इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में शीजान के परिवार वालों ने क्‍या-क्या 5 बड़ी बातों का खुलासा क‍िया।

tunisha sharma,tunisha sharma death case,sheezan khan sisters

- शीजान की बहन फलक नाज ने साफ शब्‍दों में कहा कि- मैं साफ कर दूं कि तुनीषा काम नहीं करना चाहती थी। उसे घूमना पसंद था। वो दुनिया घूमना चाहती थी। वो बच्‍ची पहली बार हमारे साथ घूमने गई थी। वो पहली बार बीच पर गई थी हमारे साथ। फलक ने कहा, ‘मेरा तुनीषा के साथ बहन का र‍िश्‍ता था, खून का नहीं था, पर एहसास का र‍िश्‍ता था।

- शीजान के परिजनों का दावा है कि तुनिषा 21, 22 और 23 दिसंबर 2022 को अपने घर नहीं गई थीं और उस दिन उनकी शीजान खान से बात भी नहीं हुई थी। तुनिषा और शीजान) अलग हो चुके थे, फिर भी बहुत अच्‍छे दोस्‍त थे। साथ ही उन्‍होंने कहा कि तुन‍िषा ज‍ितने भी द‍िन उनके साथ थी, हमेशा खुश रही।

- शीजान के परिजनों ने तुनिषा के कथित मामा पवन शर्मा पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्‍होंने कहा कि तुनिषा की मां और उनके मामला पवन शर्मा एक्‍ट्रेस के मैनेजर भी रह चुके थे। लेकिन वो तुन‍िषा को लेकर इतने कठोर थे कि उन्हें 4 साल पहले ही इस काम से अलग कर द‍िया गया था।

- शीजान की बहनों ने सााफ क‍िया क‍ि इस पूरे मामले को लव जिहाद से भी जोड़ा गया, जिसे पुलिस ने पहले ही दिन खारिज कर दिया। पर‍िजनों ने कहा कि हमारे ऊपर तुनिषा को हिजाब पहनाने और उर्दू सिखाने का भी आरोप लगाया गया है। इसपर उन्‍होंने सफाई दी कि जो तस्‍वीर वायरल हो रही है, वह उनके शो की शूटिंग के दौरान की है, ज‍िसमें एक्‍ट्रेस ने वही कपड़े भी पहन रखे हैं। 21वें एपिसोड को देख लीजिए, उनका जो कपड़ा था वह गणेश चतुर्थी के समय शूट हुआ था। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट तस्‍वीर भी दिखाई। शीजान के परिजनों ने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट का प्रिंटआउट दिखाते हुए दावा किया कि यह तुनिषा ने खुद 3 सितंबर 2022 को अपलोड किया था और लिखा था- हैप्‍पी गणेश चतुर्थी…यह सेट की तरफ से है…शूट के लिए हिजाब पहना है।

शीजान की मां ने कहा कि तुनिशा उनकी बच्ची जैसी थी। तुनिशा की मां जो भी आरोप लगा रही हैं, वो गलत हैं। तुनिशा उनके परिवार के बेहद करीब थी। शीजान का परिवार तुनिशा के बर्थडे पर सरप्राइज प्लान कर रहा था। शीजान पर लगाए गए तमाम आरोपों को उसके परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है।

आपको बता दे, पहले दिन से ही तुनिशा का परिवार शीजान खान पर इल्जाम लगा रहा हैं। शुक्रवार को भी तुनिशा की मां ने कुछ ऐसी बातें मीडिया सामने कहीं थी। उन्होंने कहा कि वो (शीजान) तुनिशा को इस्तेमाल कर रहा था। जबकि उसकी जिंदगी में पहले से ही गर्लफ्रेंड मौजूद थी, तो फिर वो तुनिशा के करीब आया ही क्यों? क्यों उसे प्यार का झांसा दिया?

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
मोबाइल चैट ने खोली दो करोड़ के चढ़ावे की चोरी की परतें, राम मंदिर केस का मास्टरमाइंड निकला टिन्नू
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
चंपत राय और अनिल मिश्रा के भविष्य पर आज होगा मंथन, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन पांच अहम मुद्दों पर रहेगी नजर
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश