टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा केसुसाइड करने से उनके को-स्टार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान मुश्किल में पड़ गए है। शीजान खान को एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा है। इस समय शीजान पुलिस कस्टडी में हैं। उनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शीजान को बीते दिन कोर्ट में पेश किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस शीजान को जिस तरह घसीटते हुए ले जा रही है, उसको देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
शीजान खान को पुलिस ने 24 दिसंबर को हिरासत में ले लिया था। 25 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद शीजान 28 दिसंबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में थे। बीते दिन उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उनकी रिमांड बढ़ाने का फैसला सुनाया। शीजान अब 30 दिसंबर तक पुलिस की कस्टडी में रहेंगे। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस शीजान को कोर्ट में ले जाते हुए दिखाई दे रही है।वीडियो में शीजान ने ब्लू कलर की हुडी और जींस पहनी हुई है। लेकिन जिस बात ने सभी को चौंका दिया वे है कि इस समय शीजान नंगे पांव हैं। उन्होंने पैरों मेंचप्पल तक नहीं पहनी हुई है। पुलिस शीजान को कार से घसीटते हुए ले जाती दिख रही है।














