न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

री रिलीज में B.O. पर छायी थी तुम्बाड, क्रेजी ने सोहम शाह का दिया झटका, पहला दिन 1 करोड़ से कम

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड़ ने लोगों का खूब दिल जीता था साथ ही री-रिलीज के बाद अच्छी कमाई भी की थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 12:41:24

री रिलीज में B.O. पर छायी थी तुम्बाड, क्रेजी ने सोहम शाह का दिया झटका, पहला दिन 1 करोड़ से कम

गत वर्ष बॉक्स ऑफिस पर री रिलीज फिल्मों का एक लम्बा दौर चला जो इस वर्ष 2025 में भी जारी है। इस दौर में दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त जलवा बिखेरा था। इन फिल्मों में जहाँ प्रेम कहानी सनम तेरी कसम ने दर्शकों को रूलाया वहीं दूसरी और हॉरर जोन की फिल्म तुम्बाड ने दर्शकों को डर क्या होता है इसका अहसास कराया। दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों फिल्में अपने पहले रन में असफल हो गई थी। तुम्बाड की जबरदस्त सफलता के बाद निर्माता लेखक अभिनेता सोहम शाह ने अपनी अगली फिल्म क्रेजी के प्रदर्शन की घोषणा की थी, जो बीते शुक्रवार 28 फरवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड़ ने लोगों का खूब दिल जीता था साथ ही री-रिलीज के बाद अच्छी कमाई भी की थी। अब सोहम शाह नई फिल्म 'क्रेजी' के साथ फिर से बड़े पर्दे पर लौटे हैं। सोहम शाह की फिल्म क्रेजी बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशा जनक प्रदर्शन किया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। सेकनिल्क के मुताबिक क्रेजी फिल्म ने पहले दिन 90 लाख रुपयों का कलेक्शन किया है।

काम नहीं आई क्रिटिक्स की तारीफें

सोहम शाह की फिल्म क्रेजी की घोषणा के बाद प्रशंसक फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित थे। इतना ही नहीं इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिले थे। लेकिन दुर्भाग्य से क्रेज़ी का शुरुआती दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं हो सका। Sacnilk के मुताबिक क्रेजी ने 0.90 करोड़ रुपये कमाए। शुक्रवार को फिल्म को 16.53 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी मिली। सुबह के शो में 12.10 फीसदी, दोपहर के शो में 11.06 फीसदी, शाम के शो में 14.52 फीसदी और रात के शो में 28.45 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सोहम शाह के साथ नजर आए ये कलाकार

फिल्म की कहानी एक सर्जन के बारे में है जिसके जीवन में एक फोन से उथल-पुथल मच जाती है। जैसे-जैसे वह समय के विरुद्ध दौड़ता है हर रास्ता उसके लिए एक नई चुनौती लेकर आता है। इससे वह और अधिक खतरे और रहस्य में फंस जाता है। फिल्म में सोहम शाह, टीनू आनंद, निमिषा सजयन और शिल्पा शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे गिरीश कोहली द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन द्वारा समर्थित है। फिल्म के एक गाने गोली मार भेजे में में राखी सावंत और पूनम पांडे ने कैमियो किया था। सोहम शाह की ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म के पहले दिन की कमाई ने मेकर्स को निराश किया है। अब देखना होगा कि ये फिल्म वीकेंड पर कितना असर डाल पाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड