न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस की बायोपिक में काम करेंगी तृप्ति डिमरी, देखें ‘देवा’ और ‘स्काई फोर्स’ का Box Office Collection

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी साल 2023 के अंत में आई फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से लगातार लाइमलाइट में हैं। ‘एनिमल’ में लोगों को तृप्ति का अंदाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Feb 2025 12:55:55

2 News : इस एक्ट्रेस की बायोपिक में काम करेंगी तृप्ति डिमरी, देखें ‘देवा’ और ‘स्काई फोर्स’ का Box Office Collection

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी साल 2023 के अंत में आई फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से लगातार लाइमलाइट में हैं। ‘एनिमल’ में लोगों को तृप्ति का अंदाज मनमोहक लगा और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें नेशनल क्रश का तमगा दे डाला। पिछले साल तृप्ति तीन फिल्मों ‘बैड न्यूज’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आईं। इनमें से हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूल भुलैया 3' सुपरहिट रही। इसके बाद तृप्ति को कई प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति को 70-80 के दशक की ग्लैमरस एक्ट्रेस परवीन बॉबी की बायोपिक ऑफर हुई है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार बायोपिक सीरीज में तृप्ति को दिवंगत परवीन बॉबी के रोल में दिखाया जाएगा। नेटफ्लिक्स जल्द ही इस मूवी के प्रोडक्शन पर काम शुरू करने वाला है। इसका निर्देशन 'द स्काई इज पिंक' फेम सोनाली बोस करेंगी। निर्माताओं ने तृप्ति की डेट्स भी लॉक कर ली है। शोनाली और उनकी टीम प्रोजेक्ट पर जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए बेताब हैं।

उल्लेखनीय है कि परवीन ने अमिताभ बच्चन सहित अपने समय के सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया था। उनका 20 जनवरी 2005 को 50 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी से ग्रस्त थीं। अभिनेत्री के अंतिम वक्त में उनकी खोज-खबर लेने वाला कोई नहीं था।

परवीन का शव उनके जुहू स्थित घर में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। दूसरी ओर, तृप्ति के आगामी प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो वह इस साल रोमांटिक ड्रामा 'धड़क 2' में सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। फिल्म की डायरेक्टर शाजिया इकबाल है। मूवी 22 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। तृप्ति के पास शाहिद कपूर की एक मूवी भी है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज करेंगे।

tripti dimri,actress tripti dimri,parveen babi,actress parveen babi,parveen biopic,animal,bhool bhulaiyaa 3,deva,sky force,shahid kapoor,Akshay Kumar

शाहिद कपूर की मूवी ‘देवा’ की कमाई में दूसरे दिन हुआ थोड़ा सुधार

एक्टर शाहिद कपूर की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘देवा’ ने थिएटर्स में दस्तक दे दी है। मूवी शुक्रवार (31 जनवरी) को रिलीज हुई। फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले। यह एक कॉप ड्रामा फिल्म है। पहले दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में सुधार तो हुआ, लेकिन कुछ खास फर्क नहीं दिखा।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘देवा’ ने दूसरे दिन 1 फरवरी को 6.25 करोड़ रुपए कमाए। इस तरह फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 11.75 करोड़ रुपए हो चुका है। ‘देवा’ साल 2013 में आई मलयालम फिल्म ‘मुंबई पुलिस’ का अडॉप्शन है, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि ‘देवा’ की कहानी में कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें पूजा हेगड़े ने जर्नलिस्ट का रोल निभाया है।

अब नजर डालते हैं अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया और सारा अली खान की ‘स्काई फोर्स’ पर। मूवी 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। दूसरे शनिवार यानी 9वें दिन फिल्म ने 5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ‘स्काई फोर्स’ ने कुल 109.30 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं। साल 2025 में 100 करोड़ कमाने वाली ‘स्काई फोर्स’ पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ