न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का मजा लेती दिखीं तृप्ति, अनन्या ने इनके साथ रिलेशनशिप पर लगाई मुहर!

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी यूं तो कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन पिछले साल आई फिल्म ‘एनिमल’ ने उन्हें खास पहचान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 02 Dec 2024 11:57:10

2 News : बॉयफ्रेंड के साथ बाइक राइड का मजा लेती दिखीं तृप्ति, अनन्या ने इनके साथ रिलेशनशिप पर लगाई मुहर!

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी यूं तो कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं, लेकिन पिछले साल आई फिल्म ‘एनिमल’ ने उन्हें खास पहचान दिला दी। तृप्ति उसके बाद से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। दिवाली के मौके पर उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। इस बीच नेशनल क्रश के नाम से मशहूर तृप्ति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तृप्ति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ नजर आ रही हैं।

दोनों बाइक राइड एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। वीडियो सेलिब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इसमें मोटरसाइकिल पर बैठीं तृप्ति ने जमाने की नजर से बचने के लिए चेहरे पर मास्क लगा रखा है। हालांकि वह कैमरों से नहीं बच पाईं। तृप्ति ने जैसे ही कैमरा देखा, तुरंत अपना चेहरा दूसरी ओर घुमा दिया। तृप्ति ब्लू जींस और व्हाइट टॉप पहने थीं। हालांकि दोनों एक कारण से यूजर्स के निशाने पर आ गए।

वे बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं। इस पर यूजर्स का कहना है कि ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के लिए सैम का चालान कटना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, “भैया, भाभी नंबर 2 को बिना हेलमेट के घुमा रहे हैं, इनका तो चालान होना चाहिए।” दूसरे ने लिखा, “बुरा लगता है ये देखकर कि पढ़े-लिखे लोग भी बना हेलमेट के घूम रहे हैं।”

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के रिश्ते को लेकर फिर मिले संकेत

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने रविवार (1 दिसंबर) को ‘खो गए हम कहां’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स चॉइस कैटेगरी में ओटीटी फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ में ट्रॉफी लिए एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की। अनन्या ने बाद में इसे फिर से साझा किया और शरमाते हुए इमोजी के साथ लिखा "वॉकी"। इस पोस्ट के बाद फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि अनन्या ने ब्लैंको के साथ अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

हालांकि दोनों ने ही अभी तक रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। पिछले कुछ समय से दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर कई खबरें चल रही हैं। इससे पहले ब्लैंको ने अनन्या के साथ डेटिंग के संकेत दिए थे। अनन्या के जन्मदिन पर ब्लैंको ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की मुस्कुराती हुई तस्वीर के साथ लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो सुंदरी। तुम बहुत खास हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं एनी!”

कथित तौर पर दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के समारोहों के दौरान हुई थी। ब्लैंको शिकागो के एक पूर्व मॉडल हैं। वे फिलहाल गुजरात के जामनगर में एक पशु आश्रय स्थल वंतारा में काम करते हैं। बता दें अनन्या का आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री