न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एनिमल’ के इंटीमेट सीन की आलोचना के चलते तृप्ति की बहन हो गई थी परेशान, देर रात तक पढ़ती थी हर कमेंट...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (31) हमेशा अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से साल 2023 के अंत में रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 11:53:03

‘एनिमल’ के इंटीमेट सीन की आलोचना के चलते तृप्ति की बहन हो गई थी परेशान, देर रात तक पढ़ती थी हर कमेंट...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (31) हमेशा अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खास तौर से साल 2023 के अंत में रिलीज हुई मूवी ‘एनिमल’ के बाद वह फैंस के दिलो दिमाग पर छा गईं। फिल्म में उनका रोल भले ही कम था, लेकिन वह सबका ध्यान खींचने में सफल रहीं। यहां तक कि उन्हें सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश का टाइटल मिल गया। हालांकि रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन फिल्माने की वजह से तृप्ति को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी। उस दौरान तृप्ति ने खुद को सोशल मीडिया लाइफ से दूर कर लिया था। उनकी बहन भी उन्हें लेकर काफी परेशान हो गई थीं।

तृप्ति ने हाल ही यूट्यूब चैनल 'टू फिल्मी' के साथ इस बारे में बात की। तृप्ति ने कहा कि इतनी आलोचना के बाद मैंने कुछ भी पढ़ना बंद कर दिया था। मेरी बहन देर रात तक हर कमेंट पढ़ा करती थी और उसके बाद वो काफी तनाव में आ जाती थी। फिर उसे लगा कि इसका असर मुझ पर पड़ेगा। इसलिए उसने कहा कि अगर आप अच्छा भी करेंगे, तो भी लोग बातें करेंगे। बल्कि, वही करो जिसमें आपको वाकई यकीन हो। यह तुम्हारी जिंदगी है और इसे सिर्फ एक बार जीने का मौका मिलता है। आप गलतियां करेंगे, लेकिन उनसे सीखेंगे। मेरी बहन पहले दिन से ही मेरे साथ रही हैं।

यहां तक कि जब मैं ऑडिशन में फेल हो रही थी तब भी वो मेरे साथ थी। मैं रोते हुए उसे फोन करती थी और वो कहती थी-तुम्हें ये अभी करते रहना है। शोर-शराबे पर ध्यान मत दो, रिश्तेदारों या आस-पास के लोगों की बात मत सुनो, बस ये करते रहो और देखो कि ये तुम्हारे लिए सफल साबित होता है या नहीं। अगर तुम खुश नहीं हो, बस तभी तुम पीछे हटो। बहन की इस सलाह से वाकई में मुझे काफी मदद मिली।

tripti dimri,actress tripti dimri,tripti sister,tripti intimate scene,animal,tripti animal,dhadak 2,ishaan khatter

तृप्ति की अगली फिल्म ‘धड़क 2’ इस दिन होने जा रही है रिलीज

तृप्ति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब अपनी अगली फिल्म 'धड़क 2' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जिसमें वह पहली बार सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। यह रोमांटिक ड्रामा 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाजिया इकबाल के निर्देशित में बन रही फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियोज और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। यह साल 2018 की रिलीज 'धड़क' का स्प्रिचुअल सीक्वल और तमिल फिल्म 'परियेरुम पेरुमल' का रीमेक है।

‘धड़क’ में जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जोड़ी थी। तृप्ति ने साल 2018 में फिल्म 'लैला मजनूं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें तारीफ फिल्म 'बुलबुल' में उनकी परफॉर्मेंस से मिली, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड मिला। तृप्ति ‘एनिमल’ के बाद 'बैड न्यूज', ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और 'भूल भुलैया 3' फिल्मों में दिखी थीं। उन्हें साल 2021 में फोर्ब्स इंडिया के 30 अंडर 30 में जगह मिली।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी