न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर के साथ काम करने पर ऐसा बोलीं तृप्ति, ‘एनिमल’ ने पार किया 500 करोड़ रुपए कमाई का आंकड़ा

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल व रश्मिका मंदाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 12:40:21

2 News : रणबीर के साथ काम करने पर ऐसा बोलीं तृप्ति, ‘एनिमल’ ने पार किया 500 करोड़ रुपए कमाई का आंकड़ा

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल व रश्मिका मंदाना जैसे सितारों के बीच एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी भी सबका ध्यान खींचने में सफल रही हैं। दर्शक उनकी एक्टिंग की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। तृप्ति ने ‘जोया रियाज’ का किरदार निभाया है। तृप्ति के फिल्म में कई बोल्ड सीन हैं। तृप्ति ने एक इंटरव्यू में रणबीर के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया।

तृप्ति ने कहा कि हर कोई टैलेंटेड नहीं होता। रणबीर जो कुछ भी करते हैं, उसमें पूरी तरह से ढल जाते हैं। उनकी कोई भी फिल्म की बात करें तो उसमें उन्होंने अपनी भूमिका को बखूबी अदा किया है। मुझे रणबीर की ‘बर्फी’ फिल्म बेहद पसंद आई। उन्होंने मूक के किरदार को बेहतरीन ढंग से निभाया। ‘बर्फी’ में एक सीन ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया था, जिसमें रणबीर खुद का टूटा जूता दिखाते हैं। रणबीर अभिनय में माहिर हैं। कौन उनकी इस कला का सम्मान नहीं करना चाहेगा? कौन उनसे कुछ सीखना नहीं चाहेगा? वे बहुत ईमानदार कलाकार हैं।

मैंने ‘एनिमल’ में उन्हें करीब से अभिनय करते हुए देखा है। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। हम दोनों की केमेस्ट्री ऑडियंस को काफी पसंद आई, इसलिए मैं भविष्य में फिर से रणबीर के साथ काम करना चाहती हूं। उल्लेखनीय है कि तृप्ति की पहली हिंदी फिल्म ‘पोस्टर बॉयज’ थी। इसके बाद वह ‘लैला मजनूं’, ‘बुलबुल’ व ‘काला’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

tripti dimri,ranbir kapoor,animal,animal movie,bobby deol,anil kapoor,rashmika mandanna,sandeep reddy vanga,box office collection

भारत में इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी ‘एनिमल’

‘एनिमल’ ने भारत में 300 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते से भी कम समय में कुल 312.96 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने छठे दिन बुधवार (6 दिसंबर) को 30 करोड़ रुपए कमाए। एनिमल ने ओपनिंग डे पर 63.8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन सर्वाधिक 71.46 करोड़ रुपए कमाए। सोमवार को 43.96 और मंगलवार को 37.47 करोड़ रुपए का बिजनेस हुआ।

कमाई के मामले में ‘एनिमल’ ने 12 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ को पछाड़ दिया है, जिसका भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन 284.05 करोड़ रुपए रहा। दूसरी ओर, ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इसकी कुल कमाई 527.6 करोड़ रुपए हो चुकी है। यह भारत में साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ (643.87 करोड़), दूसरे पर ‘पठान’ (543.05 करोड़) और तीसरे पर सनी देओल की ‘गदर 2’ (525.45 करोड़) है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे