न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका के 8 घंटे काम के समर्थन में आई तृप्ति, किया अप्रत्यक्ष इशारा

तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे दीपिका के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है। तृप्ति ने एक रील को लाइक किया, जिसमें दीपिका पादुकोण की प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की सराहना की गई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Oct 2025 1:47:47

दीपिका के 8 घंटे काम के समर्थन में आई तृप्ति, किया अप्रत्यक्ष इशारा

फिल्म ‘एनिमल’ में अपने दमदार अभिनय के बाद चर्चा में आईं तृप्ति डिमरी अब संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ में काम कर रही हैं। लेकिन यह फिल्म शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। असल में, दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट की पहली पसंद थीं, लेकिन फिल्म से उनके हटने के पीछे काम के घंटों और फीस को लेकर निर्माताओं से मतभेद बताए जा रहे हैं। इन तमाम अटकलों के बीच अब तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा कदम उठाया है, जिसे दीपिका के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

हाल ही में तृप्ति ने एक रील को लाइक किया, जिसमें दीपिका पादुकोण की प्रोफेशनलिज्म और कमिटमेंट की सराहना की गई थी। इस रील में साड़ी ड्रेपिंग आर्टिस्ट डॉली जैन ने उस घटना का ज़िक्र किया था जब दीपिका ने ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ के ‘नगाड़ा संग ढोल’ गाने की शूटिंग के दौरान नंगे पैर, भारी लहंगे में घंटों तक शूट किया था, और चोट लगने के बावजूद बिना शिकायत काम जारी रखा था। यह रील कहीं न कहीं दीपिका के खिलाफ हालिया निगेटिव पीआर और उन पर लगे आरोपों का जवाब देती नजर आती है।

तृप्ति द्वारा इस रील को लाइक करना सामान्य सोशल मीडिया व्यवहार माना जा सकता था, लेकिन चूंकि वह अब उसी फिल्म ‘स्पिरिट’ का हिस्सा हैं जिससे दीपिका को कथित तौर पर ‘गैर-पेशेवर रवैये’ के आरोप में हटाया गया, इसीलिए इस एक लाइक को अब सोशल मीडिया पर एक संदेश की तरह देखा जा रहा है। कई यूज़र्स ने इसे तृप्ति की संवेदनशीलता और नर्मी से भरी प्रतिक्रिया बताया है, जो कि सीधे तौर पर कुछ कहे बिना भी दीपिका के प्रति सहानुभूति जताती है।

गौरतलब है कि दीपिका के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने की मुख्य वजह उनके द्वारा एक दिन में केवल आठ घंटे काम करने की मांग बताई गई थी। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उन्होंने फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी और 20 करोड़ रुपये की फीस की मांग की थी। निर्माता संदीप रेड्डी वांगा और उनकी टीम ने इस रवैये को ‘अनप्रोफेशनल’ करार दिया था। बाद में वांगा द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया गया, जिसे भी दीपिका पर अप्रत्यक्ष कटाक्ष माना गया।

विवाद के बाद तृप्ति डिमरी को इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया। वह इससे पहले ‘एनिमल’ में वांगा के निर्देशन में काम कर चुकी हैं और उनके साथ उनका तालमेल भी अच्छा माना जाता है। ‘स्पिरिट’ में तृप्ति के साथ प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे।

वहीं दीपिका पादुकोण के फिल्मी सफर की बात करें, तो ‘स्पिरिट’ के साथ-साथ वह ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी बाहर हो चुकी हैं। फिलहाल वह शाहरुख खान के साथ सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सुहाना खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।

तृप्ति का यह छोटा सा सोशल मीडिया इशारा, भले ही सीधा बयान न हो, लेकिन मौजूदा हालात में उसे दीपिका के लिए समर्थन और सहानुभूति के रूप में देखा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह