न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : तृप्ति बॉयफ्रेंड के साथ ले रहीं बर्फबारी का मजा, देखें, आयुष्मान-रश्मिका ने वीडियो शेयर कर लिखा...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ‘एनिमल’ फिल्म के बाद से जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो गई हैं। उन्हें चाहने वाले लोगों की संख्या में तगड़ा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Dec 2024 12:59:55

2 News : तृप्ति बॉयफ्रेंड के साथ ले रहीं बर्फबारी का मजा, देखें, आयुष्मान-रश्मिका ने वीडियो शेयर कर लिखा...

एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ‘एनिमल’ फिल्म के बाद से जबरदस्त तरीके से लोकप्रिय हो गई हैं। उन्हें चाहने वाले लोगों की संख्या में तगड़ा इजाफा हुआ है। लोग उनकी खूबसूरती और बिंदास अदाओं पर फिदा हो रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे दिया। तृप्ति अपनी फिल्मों के लिए तो चर्चाओं में हैं ही, साथ ही उनकी निजी जिंदगी में भी बहुत कुछ चल रहा है। तृप्ति इन दिनों वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। तृप्ति ने हाल ही यूरोपियन देश फिनलैंड से बर्फबारी की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

उनके फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि तृप्ति शायद अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ छुट्टियों का मजा ले रही हैं। वीडियो में तृप्ति रेड कलर के आउटफिट में दिखीं। उन्होंने ब्लैक कलर की कैप लगाई हुई थी, जो कि पूरी तरह बर्फ से ढकी हुई थी। तृप्ति ने कैप्शन में लिखा, “बर्फबारी और मुस्कान...ये मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर है।” फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं कि वह सैम के साथ हैं।

दूसरी ओर सैम ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बर्फबारी एंजॉय करते हुए कई झलकियां दिखाई हैं। उनके वीडियो में वही बैकग्राउंड दिखा जो तृप्ति के में था। सैम ब्लैक कलर की जैकेट में नजर आए। बता दें दोनों ने पूर्व में भी एक ही जगह से साथ वाली फोटो शेयर नहीं की थी। तृप्ति और सैम के अफेयर को लेकर कई दिनों से खबरें चल रही हैं।

उन्हें कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। सैम बिजनेसमैन हैं। वे गोवा में कई बीच क्लब और होटल के मालिक हैं। उन्होंने मॉडलिंग भी की है। तृप्ति इस साल ‘बैड न्यूज’, ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और ‘भूल भुलैया 3’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। अब वह ‘धड़क 2’ में सिद्धांत चतुर्वेदी के अपोजिट दिखेंगी।

जानें-कब रिलीज होगी आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’

फैंस को ‘थामा’ फिल्म में एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों ने सोमवार (31 दिसंबर) को सेट से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों ने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “उम्मीद है कि आप थमा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे। साल 2025 की दिवाली में मिलते हैं।”आयुष्मान ने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा, “मैं एक्साइटेड हूं कि दिनेश विजान को लगता है कि यह मेरे लिए उनके ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में और 'थामा' को निभाने का सबसे अच्छा समय है।

'स्त्री 2 के हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने के बाद मैं इस यूनिवर्स की विरासत का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं क्योंकि यह आगे बढ़ रही है और दर्शकों को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार हूं।” इसके डायरेक्टर ‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार और प्रोड्यूसर दिनेश विजान व अमर कौशिक हैं। फिल्म निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने मिलकर लिखी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ