न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कराची में गुमनाम मौत: पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का सड़ा-गला शव घर में मिला, इंडस्ट्री में छाया मातम

पाकिस्तानी सीनियर एक्ट्रेस आयशा खान का शव उनके कराची स्थित घर में सड़ी-गली हालत में मिला। वह कई वर्षों से अकेली रह रही थीं। उनकी गुमनाम मौत ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। पढ़ें पूरी खबर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Jun 2025 5:25:07

कराची में गुमनाम मौत: पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा खान का सड़ा-गला शव घर में मिला, इंडस्ट्री में छाया मातम

पाकिस्तान की मशहूर और सीनियर टेलीविजन एक्ट्रेस आयशा खान की मौत की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। कराची स्थित उनके घर से उनका सड़ा-गला शव मिलने के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब एक हफ्ते पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन अफसोस की बात ये है कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

अकेलेपन में बीती जिंदगी

पुलिस के मुताबिक, 76 वर्षीय आयशा खान पिछले कई वर्षों से अकेली रह रही थीं। वह पूरी तरह से पब्लिक लाइफ से कट चुकी थीं। जब उनके घर से दुर्गंध आने लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस को आयशा का शव मिला — एक ऐसी कलाकार, जो कभी लाखों दिलों की धड़कन थीं, अब गुमनाम और अकेली मौत का शिकार हो गईं।

अस्पताल से शवगृह तक

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कराची के जिन्ना अस्पताल भेजा, और उसके बाद एधी फाउंडेशन के शवगृह में अंतिम प्रक्रिया के लिए ले जाया गया। फिलहाल, पुलिस पड़ोसियों और दूर के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है ताकि उनकी मौत से जुड़े हालातों की सही जानकारी मिल सके।

एक चमकता सितारा जिसने अकेलेपन में बुझा दिया दम

22 नवंबर 1948 को जन्मीं आयशा खान पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का मशहूर नाम थीं। वह टीवी की प्रसिद्ध अदाकारा खालिदा रियासत की बड़ी बहन भी थीं। उन्होंने ‘आखरी चट्टान’, ‘टीपू सुल्तान: द टाइगर लॉर्ड’, ‘दहलीज’, ‘दरारें’, ‘बोल मेरी मछली’, ‘साएबान’ और ‘एक और आसमान’ जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया। इसके अलावा वह ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘मुस्कान’ और ‘फातिमा’ जैसी फिल्मों में भी नज़र आई थीं।

सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों की बाढ़

जैसे ही उनकी मौत की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सितारों और फैंस ने उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। बहुत से फैंस उनके पुराने शोज और किरदारों की झलकें शेयर कर रहे हैं और उस दौर को याद कर रहे हैं जब आयशा खान हर घर का चेहरा हुआ करती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी