कन्नड़ सिनेमा के स्टार यश फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। आज बुधवार (8 जनवरी) को यश का 39वां जन्मदिन है। यश ने 2 दिन पहले ही उनकी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पोस्टर शेयर कर बर्थडे पर सरप्राइज गिफ्ट देने का ऐलान किया था। उन्होंने फिल्म का म्यूजिकल टीजर शेयर कर दिया, जिसमें यश एक दमदार लुक में दिख रहे हैं। उनका स्वैग सबका ध्यान खींच रहा है। उन्हें मोंस्टर लुक में देखा जा सकता है। उनके डैशिंग अवतार ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
यश अय्याशी करते हुए पब में नजर आ रहे हैं। इसका बैकग्राउंड म्यूजिक कमाल का है। ‘टॉक्सिक’ के टीजर के साथ ही केवीएन प्रोडक्शन ने पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें यश का लुक रेड कलर का है। वो हैट लगाए दिख रहे हैं। निर्माताओं ने लिखा, “अदम्य संसार में आपका स्वागत है।” टॉक्सिक द मूवी’ का हैशटैग देने के साथ फिल्म के म्यूजिकल टीजर का लिंक शेयर किया गया है। ‘टॉक्सिक’ की स्टारकास्ट की बात की जाए तो चर्चा है कि कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेस दिखाई देंगी।
फिल्म का निर्माण हाई-ऑक्टेन गैंगस्टर ड्रामा के साथ बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है। पिछले एक साल से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसे डायरेक्टर गीतू मोहनदास बना रही हैं। इस फिल्म की पहली झलक ही इतनी दमदार है कि फिल्म देखने के लिए फैंस अभी से बेताब हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि यश की पिछली फिल्म दो साल पहले आई ‘केजीएफ 2’ थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।
Storm Takes Over Tomorrow 🔥#ToxicBirthdayPeek #TOXIC #TOXICTheMovie @TheNameIsYash














