न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने बिखेरी चमक, शाहरुख के बेटे आर्यन कर रहे हैं डेब्यू

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज गुरुवार (18 सितंबर) से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Sep 2025 11:41:36

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर इन सितारों ने बिखेरी चमक, शाहरुख के बेटे आर्यन कर रहे हैं डेब्यू

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मच अवेटेड वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज गुरुवार (18 सितंबर) से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचाने के लिए तैयार है। फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इससे पहले बुधवार रात सीरीज की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस इवेंट में सितारों ने चार चांद लगा दिए। वहां की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यह किसी अवार्ड फंक्शन की तरह लग रहा था जहां हर तरफ ग्लैमर की चमक दिखाई दे रही थी। शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचे थे। शाहरुख पोज देते नजर आए।

ऐसे में आर्यन पिता के लिए कैमरापर्सन बन गए। आर्यन का ये अंदाज देखकर उनके फैंस चौंक गए। आर्यन ने बड़ी शान से एंट्री मारी। ब्लैक लुक में आर्यन किसी सुपरस्टार से कम नहीं लग रहे थे। इस दौरान आर्यन ने अपने परिवार के साथ भी पोज दिए। सीरीज की कास्ट ने भी धमाकेदार एंट्री मारी। बॉबी देओल फैमिली के साथ आए। बॉबी की पत्नी तान्या और बेटे आर्यमान पर लोगों का ध्यान जा रहा है। तान्या और बॉबी ने ब्लैक लुक में रेड कारपेट पर एंट्री मारी। दोनों ने आते ही मीडिया के आगे पोज दिए। आर्यमान का डैशिंग अवतार देखकर हर कोई तारीफ करने को मजबूर हो गया।

फैंस का कहना है कि आर्यमान को जल्द से जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहिए। तान्या भी कैमरे के आगे किसी डायमंड की तरह ग्लो करती नजर आईं। इस दौरान ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आईं। सुजैन शानदार आउटफिट में दिखीं। तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर के ग्लैमरस अवतार ने सबका दिल जीत लिया। तमन्ना ने जहां सिल्वर शाइनी आउटफिट पहना था। वहीं शनाया का ग्रीन आउटफिट भी काफी अच्छा था। काजोल पति अजय देवगन संग पहुंचीं। काजोल इस दौरान ब्लैक कलर के स्लीवलेस टॉप के साथ लॉन्ग ब्लू कलर की स्कर्ट में खूबसूरत लग रही थीं।

अजय ब्लैक टी शर्ट के साथ ग्रे पैंट-कोट में काफी डैशिंग लग रहे थे। माधुरी दीक्षित पति डॉ. श्रीराम नेने के साथ दिखीं। माधुरी ने ब्लैक फ्लोरल कलर की ड्रेस पहनी थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मैचिंग व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी किया था। आलिया बॉडीकॉन गाउन में दिखीं, तो रणबीर ने ब्लैजर और ब्लैक पैंट पहनी थी। इसके अलावा इस मौके पर अनन्या पांडे, करण जौहर, अंबानी फैमिली, खुशी कपूर, विक्की कौशल समेत कई और दिग्गज भी दिखे।

वेब सीरीज में लक्ष्य, राघव और सहर के हैं लीड रोल, इन एक्टर्स का है कैमियो

वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल और सहर बंबा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इनके साथ-साथ बॉबी देओल, आन्या सिंह, मोना सिंह, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, गौतमी कपूर और रजत बेदी भी मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही ऑडियंस को बड़े-बड़े सितारों के कैमियो भी देखने को मिलेंगे।

कैमियो में सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, तमन्ना भाटिया, गौरी खान, सुहाना खान, साजिद नाडियाडवाला, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सैफ अली खान, रणबीर कपूर, करीना कपूर, आलिया भट्ट, बादशाह, दिलजीत दोसांझ, यो यो हनी सिंह, करण जौहर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और दिशा पाटनी जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। सीरीज की एक्साइटमेंट ऑडियंस के दिल में अब और तेज हो गई है। बता दें आर्यन इस सीरीज के डायरेक्शन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह