न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अय्यर’ ने बचपन में बेचे पटाखे, खुद को बताया रियल ‘पोपटलाल’, इंदौर में पिता को याद कर रो पड़ीं अंकिता

सब टीवी का फेमस फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) लोगों का 16 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 2:01:55

2 News : ‘अय्यर’ ने बचपन में बेचे पटाखे, खुद को बताया रियल ‘पोपटलाल’, इंदौर में पिता को याद कर रो पड़ीं अंकिता

सब टीवी का फेमस फैमिली कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) लोगों का 16 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन कर रहा है। इसका हर किरदार लोगों के दिलों में घर बना चुका है। शो में ‘बबीता’ के पति ‘मिस्टर अय्यर’ के रूप में फैंस का प्यार बटोरने वाले एक्टर तनुज महाशब्दे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। तनुज ने कहा कि मैं पहली बार अपने दिवाली सेलिब्रशन के बारे में कुछ पर्सनल शेयर करने जा रहा हूं। जब मैं 9-10वीं क्लास में था, तो पटाखों की दुकान लगाया करता था।

मैं अपनी पॉकेट मनी के लिए पटाखे बेचा करता था। उस समय मुझे ऐसा फील होता था कि मैं सारे पटाखे ले लूं और उन्हें बेचने की जगह खुद जला दूं। तनुज ने 'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में कहा कि मैं रियल लाइफ का ‘पोपटलाल’ हूं। हां स्क्रीन पर सुंदर बीवी है, लेकिन पर्सनल लाइफ में अब तक कुंवारा हूं। मैं अभी तक अनमैरिड हूं, लेकिन अब जब मैं टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रहा हूं, तो उम्मीद है कि जल्द ही कुछ पॉजिटिव होगा। तनुज ने जेठालाल यानी दिलीप जोशी संग काम करने पर कहा कि जब शो शुरू हुआ था, तो मेरे लिए साउथ इंडियन किरदार प्ले करना काफी चैलेंजिंग था।

शुरुआत में मैं लाइनों को बहुत तेजी से बोलता था, लेकिन एक वक्त पर दिलीप ने इस रोल में मेरी काफी मदद की। असित भाई ने भी बहुत हेल्प की। इतनी मदद की कि मैंने उस रोल में घुसना शुरू कर दिया। अब मेरी बॉडी लैंग्वेज और पूरी पर्सनैलिटी ही साउथ इंडियन की हो गई है। तनुज ने शो के बारे में कहा कि यह अपने 17वें साल में चल रहा है, क्योंकि इसे व्यूअर्स का काफी प्यार मिला है।

जैसा की मैंने बताया हम पूरे साल सारे त्योहार सेट पर ही अपनी रील फैमिली के साथ सेलिब्रेट करते हैं। हम रोजाना 12-14 घंटे सेट पर होते हैं। जब सेट पर आते हैं तो लगता है घर पर हैं और जब घर पर जाते हैं तो लगता है काम पर आ गए। उल्लेखनीय है कि तनुज का मन शुरू से एक्टर बनने का ही था। उन्होंने 15 सालों तक थिएटर भी किया। TMKOC में काम करने से पहले उन्होंने ‘सीआईडी’, ‘आहट’ जैसे कई शो भी किए लेकिन उन्हें असली पहचान ‘अय्यर’ बनकर ही मिली।

tmkoc,tanuj mahashabde,actor tanuj mahashabde,mr iyer,babita ji,taarak mehta ka ooltah chashmah,ankita lokhande,vicky jain,indore,ankita father

मां और पति विक्की जैन के साथ इंदौर पहुंचीं अंकिता ने शेयर किया व्लॉग

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इन दिनों कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लॉफ्टर शेफ्स’ में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। शो का दूसरा सीजन और यह जोड़ी पहले सीजन में भी थी। कपल को सोशल मीडिया पर अपने फैंस से जुड़े रहना पसंद है। वे यूट्यूब पर व्लॉग्स भी शेयर करते रहते हैं। अंकिता हाल ही अपनी मां और विक्की के साथ अपने होम टाउन इंदौर गई थीं। वहां उन्होंने अपना वो घर दिखाया जहां वह बचपन में रहती थीं।

विक्की का वहां दामाद जैसा स्वागत होता है। अंकिता घर जाकर रोने लगती हैं। उनकी मां भी इमोशनल हो जाती हैं। अंकिता मराठी में बोलती हैं कि अगर उनके पापा होते तो आज वह रोती नहीं, लेकिन वो नहीं हैं इसीलिए आंसू आ रहे हैं। बता दें कि अंकिता के पिता का निधन साल 2023 में हो गया था। अंकिता, विक्की को अपना घर दिखाती हैं। अपने रिश्तेदारों से मिलवाती हैं। इसके बाद अंकिता अपनी नानी के घर भी जाती हैं और बताती हैं कि उन्हें उनकी नानी ने ही पाला है। अंकिता, विक्की को पुराना एल्बम भी दिखाती हैं।

अंकिता, विक्की को लेकर इंदौर की फेमस खाने की दुकानों पर जाती हैं। उल्लेखनीय है कि अंकिता-विक्की की जोड़ी ‘बिग बॉस 17’ का हिस्सा भी थी। दोनों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। वे टॉप 6 तक पहुंचने में सफल रहे थे। अंकिता कुछ सीरियल और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ