न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जेठालाल’ के TMKOC छोड़ने की अफवाहों पर बोले असित, शो में ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर दी यह रिएक्शन

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) 17 साल से लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। इसमें कितने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Jul 2025 11:42:11

2 News : ‘जेठालाल’ के TMKOC छोड़ने की अफवाहों पर बोले असित, शो में ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर दी यह रिएक्शन

सब टीवी का फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) 17 साल से लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। इसमें कितने ही एक्टर आए-गए लेकिन शो की लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसका कारण है कि लोगों को शो का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है जो उनके दिलों को छूता है। हर किरदार उनके लिए घर के सदस्य की जैसे बन गया है। शो पिछले चार हफ्तों से टीआरपी चार्ट में टॉप पर बना हुआ है। हाल ही कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि शो का सेंट्रल कैरेक्टर ‘जेठालाल’ का रोल प्ले करने वाले एक्टर दिलीप जोशी ने इसे अलविदा कह दिया है। अब शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की है।

असित ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग बातचीत में सब कुछ साफ कर दिया। उन्होंने कहा कि शो को लेकर जब भी कोई खबर आती है, तो वो खूब सुर्खियां बटोरती है। कई बार तो शो के बारे में संवेदनशील या भ्रामक बातें भी लिखी जाती हैं, लेकिन सच कहूं तो मैं इसकी ज्यादा परवाह नहीं करता। अगर मैं हर अफवाह पर जवाब देने लगूं, तो ये कभी खत्म ही नहीं होंगी। हाल ही में दिलीप अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण कुछ समय के लिए शो में नजर नहीं आए, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है।

कहानी का हमेशा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमना मुमकिन नहीं होता। लोग कुछ भी मान लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैं कहानी पर ध्यान केंद्रित रखता हूं और इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देता। हमारे शो की जान उसका हास्य है। इतने सालों बाद भी, उसका सार वही है। ताजा और मजेदार कंटेंट बनाना आसान नहीं है, खासकर जब दर्शक एपिसोड बार-बार देखते हैं और दोहराव को तुरंत पहचान लेते हैं। यही चुनौती है, हम लगातार चीजों को नया और मनोरंजक बनाए रखने के लिए खुद को प्रेरित करते हैं। यह जानते हुए कि दर्शक समझदार हैं और इससे कम की उम्मीद नहीं करते। हर दिन एक नई कहानी, लेकिन ऐसी जो लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़े। वे 17 सालों से यह शो देख रहे हैं, और वे मुझ पर भरोसा करते हैं।

tmkoc,taarka mehta ka ooltah chashmah,asit modi,producer asit modi,dilip joshi,jethalal,disha vakani,dayaben

असित ने कहा, 8 साल बाद भी लोग दिशा वकानी को याद करते हैं…

असित मोदी ने ‘जेठालाल’ की पत्नी ‘दयाबेन’ की वापसी को लेकर भी बात की। बता दें यह रोल एक्ट्रेस दिशा वकानी निभाती थीं। उन्होंने करीब 8 साल पहले शो छोड़ दिया और तब से ही यह कैरेक्टर गायब है। असित ने कहा कि दर्शक लगातार ‘दयाबेन’ के बारे में पूछ रहे हैं कि वो कमबैक कब करेंगी। दिशा जी ने अपनी छाप छोड़ी है। 8 साल बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं। उनका कैरेक्टर आज भी जिंदा है लोगों के दिलों में। दिशा जी का रोल उस कैरेक्टर पर भारी पड़ गया है। उन्हें वापस लाना आसान नहीं है।

इसके लिए सही समय और सही परिस्थितियों की जरूरत है। मैं फिलहाल स्टोरीटेलिंग पर फोकस कर रहा हूं। जब कहानी दमदार होती है तो लोग अपने आप ही प्लॉट से जुड़ जाते हैं। किसी किरदार की अनुपस्थिति उतनी अखरती नहीं है। ये शो हमेशा से ही अपनी स्टोरी को लेकर चलता रहा है। जब तक हम दिलचस्प कंटेंट दे रहे हैं लोग जुड़े हुए हैं चाहे कुछ किरदार मौजूद हों या नहीं।

हम बहुत खुश हैं कि शो डेली सोप्स के बीच में भी नंबर वन पहुंचा। ये आम आदमी की जिंदगी की डेली लाइफ की हल्की-फुल्की सिचुएशन को दर्शाता है जिससे लोग कनेक्ट करते हैं। सालों से दर्शकों के साथ हमारा कनेक्शन मजबूत रहा है। गौरतलब है कि शो में किसी न किसी कारण से कई एक्टर्स बदले जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी