न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC की ‘बबीता जी’ ‘Bigg Boss 19’ में लगाएंगी तड़का, मेकर्स ने किया अप्रोच, सोशल मीडिया पर लग रहीं अटकलें

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि इस बार 'बिग बॉस 19' पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अब साफ हो चुका है कि सलमान खान का यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 11:35:21

TMKOC की ‘बबीता जी’ ‘Bigg Boss 19’ में लगाएंगी तड़का, मेकर्स ने किया अप्रोच, सोशल मीडिया पर लग रहीं अटकलें

कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि इस बार 'बिग बॉस 19' पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अब साफ हो चुका है कि सलमान खान का यह रियलिटी शो एक बार फिर से दर्शकों का मनोरंजन करेगा। इस महीने यानी जून में इसका पहला प्रोमो आ सकता है और इसके जुलाई में ऑन एयर होने की उम्मीद है। कहा तो यह भी जा रहा है कि यह सीजन साढ़े 5 महीने तक चलेगा। अब इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर अटकलें लगना भी शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार इस दफा यूट्यूबर और इंफ्लूएंसर्स को एंट्री नहीं मिलेगी। टीवी और फिल्म स्टार पर ही फोकस किया जाएगा।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शो को एंडेमोल शाइन इंडिया प्रोड्यूस कर रहा है और सलमान एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की स्टार कलाकार मुनमुन दत्ता शो में तड़का लगाएंगी। मुनमुन साल 2008 में TMKOC की शुरुआत से ही ‘अय्यर’ की पत्नी के रूप में ‘बबीता जी’ के किरदार में जलवे बिखेर रही हैं। लोगों को उनकी और ‘जेठालाल’ (दिलीप जोशी) की केमेस्ट्री खूब पसंद आती है। रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन को 'BB 19' में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया है।

हालांकि ये ऐसा पहला मौका नहीं है कि इस शो के लिए उन्हें अप्रोच किया गया है। इससे पहले भी बीते कई सालों से अप्रोच करने की खबरें हैं। हालांकि इस बार मुनमुन को अप्रोच करने की कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं है। ये तो एक्ट्रेस के फैन पेज पर इस तरह की पोस्ट वायरल हो रही हैं। अब फैंस का सवाल है. "क्या इस बार 'बबीता जी' बिग बॉस हाउस में अपनी असली पर्सनलिटी दिखाएंगी?" सोशल मीडिया पहले से ही इस थ्योरी से गर्म है। कई फैन पेज तो मुनमुन की एंट्री को "बबीता जी vs घरवाले" का सीजन बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं, "अब आएगा असली मसाला, जब मुनमुन होंगी फेस-टू-फेस विद कैमरा 24x7”.

TMKOC की ‘बबीता जी’ ‘Bigg Boss 19’ में लगाएंगी तड़का, मेकर्स ने किया अप्रोच, सोशल मीडिया पर लग रहीं अटकलें

राम और गौतमी सहित ये कलाकार भी हो सकते हैं BB 19 का हिस्सा

अगर मुनमुन इस शो में हिस्सा लेंगी तो उन्हें TMKOC छोड़ना पड़ेगा। मुनमुन फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय है। ऐसे में इस कॉमेडी शो के मेकर्स उन्हें किसी हाल में जाने नहीं देंगे क्योंकि कई कलाकार किसी न किसी कारण से पहले ही जा चुके हैं। पिछले साल खबर आई थी कि मुनमुन अपने शो के को-स्टार राज अनादकत के साथ इंगेज हो गई हैं। बाद में एक्ट्रेस ने इन खबरों को झूठा बताया। राज ‘टप्पू’ का किरदार निभा रहे थे और वे भी शो छोड़ चुके हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीजन 19 के लिए डेजी शाह, शरद मल्होत्रा, शशांक व्यास, खुशी दुबे, राम कपूर, गौतमी कपूर को भी मेकर्स अप्रोच किया है। लेकिन ये सितारे शो में आ रहे हैं या फिर नहीं कोई भी कंफर्मेशन नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज