न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

TMKOC के ‘बाघा’ पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन पर लिखी इमोशनल पोस्ट, फैंस-सेलेब्स जता रहे संवेदना

सब टीवी का लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इससे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Oct 2025 11:48:16

TMKOC के ‘बाघा’ पर टूटा दुखों का पहाड़, मां के निधन पर लिखी इमोशनल पोस्ट, फैंस-सेलेब्स जता रहे संवेदना

सब टीवी का लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ 17 साल से ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इससे जुड़ा हर किरदार लोगों के लिए घर के सदस्य जैसा हो गया है। ऐसे में सबकी भावनाएं उनके साथ जुड़ गई। उनकी खुशी में सब खुश तो दुख में सब दुखी हो जाते हैं। फिलहाल इसमें ‘बाघा’ का किरदार अदा कर रहे एक्टर तन्मय वेकारिया (44) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो दिन पहले तन्मय की मां का निधन हो गया। तन्मय ने इस दुखद खबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर साझा किया है।

यह पोस्ट सामने आने के बाद तन्मय के फैंस उन्हें सांत्वना दे उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं। तन्मय ने मां की कुछ तस्वीरों वाला हुए वीडियो शेयर किया है। इस पर ‘चिट्ठी ना कोई संदेश’ गाना लगाया है। तन्मय ने कैप्शन में लिखा, “दुखद बात ये है कि आप उन्हें केवल तस्वीरों में देख सकते हैं और उसे दिल में महसूस कर सकते हैं, आप उन्हें गले नहीं लगा सकते या उन्हें फिर कभी अपने सामने नहीं देख पाएंगे।

माई की याद आती है, मुझे पता है कि आप वहां सबसे अच्छी जगह पर हैं।” तन्मय की इस पोस्ट पर उनके चाहने वालों के साथ-साथ टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर उन्हें हिम्मत दी है। TMKOC में ‘कोमल भाभी’ का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस अंबिका रंजनकर ने हार्ट इमोजी भेजकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने भी तन्मय की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि वह इस कठिन समय में उनके साथ हैं। तन्मय के फैंस ने कमेंट सेक्शन में ढेरों संदेश भेजे हैं। किसी ने लिखा है-मां हमेशा आपके साथ हैं, तो किसी ने कहा है-मां का प्यार कभी खत्म नहीं होता।

पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं एक्टर तन्मय वेकारिया

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट लगातार शेयर की जा रही है और हर कोई ‘बाघा’ के दुख में शामिल हो रहा है। इस भावनात्मक पल में फैंस और दोस्त तन्मय को हिम्मत दे रहे हैं जबकि एक्टर अपनी मां की यादों को दिल में संजोए हुए हैं। बता दें सीरियल में तन्मय का किरदार एक ऐसे सिंपल इंसान का है जिसका खड़े होने का तरीका काफी फनी है।

इसके अलावा उनकी ‘नट्टू काका’ के साथ केमिस्ट्री और ‘बावरी’ के साथ लव स्टोरी भी लोगों को खूब पसंद आती है। तन्मय एक पॉपुलर थिएटर आर्टिस्ट भी रह चुके हैं।उनके पिता अरविंद वेकारिया एक गुजराती एक्टर रहे। तन्मय ने TMKOC के अलावा 'ढूंढते रह जाओगे' जैसे शो और गुजराती फिल्म 'समय चक्र टाइम स्लॉट' में भी काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड