न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC के पुराने ‘सोढ़ी’ की तबीयत बिगड़ी, देखें वीडियो, 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' में उड़ा इनका मजाक

सब टीवी के लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 7:22:55

2 News : TMKOC के पुराने ‘सोढ़ी’ की तबीयत बिगड़ी, देखें वीडियो, 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' में उड़ा इनका मजाक

सब टीवी के लोकप्रिय फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गुरुचरण की तबीयत खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो खुद गुरुचरण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जिसे देख फैंस चिंतित हो गए हैं। गुरुचरण ने हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए वीडियो शूट किया है।

हालांकि गुरुचरण ने ये नहीं बताया कि उन्हें अस्पताल में एडमिट क्यों किया गया है। गुरुचरण ने मंगलवार (7 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर ये वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी नजर आ रही है। गुरुचरण दिखा रहे हैं कि उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती कराया गया है। उन्होंने सिर को भी शॉल से ढका होता है। गुरुचरण बोलते हैं, “हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी गुरुपर्व दी लख लख बधाइयां। मुझे हुआ क्या है, लेटेस्ट अपडेट आप सबके साथ जल्दी शेयर करेंगे। हालत देखो। चलो रब राखा।”

गुरुचरण ने इसके कैप्शन में लिखा, “धन धन साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी दे गुरुपुरब दी लख लख करोड़ करोड़ बधाइयां जी। कल गुरुपुरब ते गुरु साहेब जी ने मैनु नवा जीवन बख्शिया।” यह वीडियो वायरल हो रहा है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि गुरुचरण को आखिर क्या हुआ है और वे उनकी जल्द से जल्द सलामती की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि पिछले साल मई में खबर आई थी कि गुरुचरण अचानक लापता हो गए हैं। फिर करीब 25 दिन बाद वे घर लौटे। वे धार्मिक यात्रा पर निकले थे। उन्होंने अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में दिन बिताए।

'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' का नया प्रोमो आया सामने, गौरव खन्ना ने बनाई 5 डिश तो...

कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टर शेफ' जल्द ही शुरू होने वाला है। यह शो सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इसमें कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान होस्ट तथा दिग्गज शैफ रणवीर बरार और विकास खन्ना जज की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच मेकर्स ने शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें ‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना के खाने को जज हलक से नीचे भी नहीं निगल पाए।

फराह को तो खाना मुंह से बाहर निकाल थूकना पड़ा। शो के पहले ही दिन गौरव 5 डिश बनाते हैं जिसे देख विकास उनसे पूछते हैं कि इसे मैं क्या कहूं कॉन्फिडेंस या ओवर कॉन्फिडेंस। दोनों जज गौरव की डिश को बहुत खराब बताते हैं। दूसरी ओर फराह उस डिश को खाते ही एक टिशू पेपर पर थूक देती है। यह देख गौरव के होश उड़ जाते हैं।

बता दें इस शो में गौरव के साथ तेजस्वी प्रकाश, दीपिका कक्कड़, निक्की तंबोली, अर्चना गौतम सहित और कई सेलेब्स दिखेंगे। बता दें गौरव ने रातों-रात ‘अनुपमा’ को अलविदा कह दिया था, जिसके चलते फैंस हताश थे। वे ‘अनुज कपाड़िया’ का रोल निभाते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
सिया गोयल के समर्थन में पोस्ट करना महिला डेंटिस्ट को पड़ा महंगा, #IHateMen लिखने पर 5 साल के लिए निलंबित
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा