न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Hungama 2 : टाइटल ट्रैक रिलीज, शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा अपनी अदाओं का जलवा, मीजान-परेश भी थिरके, Video...

साल 2003 में आई कॉमेडी मूवी हंगामा जबरदस्त हिट रही थी। अब 18 साल बाद हंगामा 2 का जादू चलने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 21 Jul 2021 4:31:44

Hungama 2 : टाइटल ट्रैक रिलीज, शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा अपनी अदाओं का जलवा, मीजान-परेश भी थिरके, Video...

साल 2003 में आई कॉमेडी मूवी हंगामा जबरदस्त हिट रही थी। अब 18 साल बाद हंगामा 2 का जादू चलने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म अपने बैक-टू-बैक सुपर मजेदार म्यूजिक वीडियो के साथ काफी चर्चा में है। निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया है। यह गाना खूबसूरत संगीत और लुभावने सिनेमाई सीन के चलते ऑनलाइन ट्रेंड कर रहा है। म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक अपनी नई और ताजा रचना के लिए काफी तारीफ बटोर रहे हैं। गाना 'हंगामा हो गया' काफी शानदार बन पड़ा है। स्टेज पर मीजान जाफरी के साथ शिल्पा शेट्टी जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। मीजान एक्टर जावेद जाफरी के बेटे हैं।

शिल्पा शेट्टी की है कमबैक मूवी

दूसरी ओर, शिल्पा कई सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। फैंस शिल्पा के डांस के मुरीद हो गए हैं। गाने में परेश रावल भी थिरकते दिखे। फिल्म प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और रतन जैन, गणेश जैन, चेतन जैन और अरमान वेंचर्स द्वारा समर्थित है। वीनस रिकॉर्ड्स एंड टेप्स एलएलपी के इस प्रोजेक्ट में जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आशुतोष राणा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का कॉमेडी से भरपूर मजेदार ट्रेलर बीते दिनों रिलीज कर दिया गया था।

चुरा के दिल मेरा गोरिया चली...भी रहा था हिट

इससे पहले शिल्पा और मीजान का एक गाना सामने आ चुका है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। दरअसल यह गाना चुरा के दिल मेरा गोरिया चली...था जिसे रीक्रीएट किया गया है। ओरिजनली यह गाना वर्ष 1994 में आई फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का है। इसे शिल्पा और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था। हंगामा 2 का प्रीमियर 23 जुलाई को डिज्नी+हॉटस्टार पर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर