न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मां ने बताया, कैंसर से नहीं इसलिए गई तिशा की जान, शोभिता-नागा की हल्दी रस्म का वीडियो वायरल

एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का इस साल 18 जुलाई को निधन हो गया था। वह 21 साल की थी। इस खबर ने हर किसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Nov 2024 2:15:20

2 News : मां ने बताया, कैंसर से नहीं इसलिए गई तिशा की जान, शोभिता-नागा की हल्दी रस्म का वीडियो वायरल

एक्टर और प्रोड्यूसर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का इस साल 18 जुलाई को निधन हो गया था। वह 21 साल की थी। इस खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। तब मौत का कारण कैंसर बताया गया था। अब चार महीने बाद तिशा की मां तान्या ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने मौत की असल वजह बताई है। तान्या ने अपने इंस्टाग्राम पर तिशा के साथ एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इसम तिशा बेहद खुश दिख रही हैं।

तान्या ने कैप्शन में लिखा, “बहुत सारे लोग आज भी मुझसे पूछते हैं कि आखिर क्या हुआ और कैसे हुआ। जब एक प्योर आत्मा किसी इंसान या कुछ बुरे लोगों के कुकर्मों की वजह से जाती है न तो चीजें बहुत बदल जाती हैं। लेकिन अंत में कोई भी गलत करने वाला इंसान बच नहीं सकता। मेरी बेटी तिशा गलत डायग्नोसिस पर काबू पाने और बायोमेडिसिन के साथ कीमो साइड इफेक्ट्स से निपटने के बारे में सबको अपना एक्सपीरियंस शेयर करना चाहती थीं। ये सच है कि मेरी बेटी को शुरू में कैंसर नहीं था।

उसे साढ़े 15 साल की उम्र में वैक्सीन लगाई गई थी जिसके बाद ऑटोइम्यून स्थिति पैदा हो गई। उसका गलत इलाज किया गया और उस समय हमें ये बात नहीं पता थी। भगवान न करें कि किसी के साथ ऐसी सिचुएशन हो लेकिन अगर आपके बच्चे को सिर्फ 'लिम्फ नोड या सूजन' हो तो बोन मैरो टेस्ट या बायोप्सी के लिए जाने से पहले 2-3 राय जरूर लें। हम मेडिकल ट्रैप में फंसे लेकिन मैं चाहती हूं कि और कोई ऐसे जाल में न फंसे।”

बता दें टिशा के पिता कृष्ण कुमार ने 5 फिल्मों में काम किया था। उनकी मूवी 'बेवफा सनम' ब्लॉकबस्टर हुई थी। तान्या भी एक्ट्रेस और सिंगर रही हैं। उन्होंने फिल्म 'आजा मेरी जान' में पति संग एक्टिंग डेब्यू किया था। कृष्ण के बड़े भाई दिवंगत गुलशन कुमार दिग्गज म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिक थे। गुलशन के बेटे फिल्ममेकर भूषण कुमार हैं, जिन्होंने एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार से शादी की है।

4 दिसंबर को होगी नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी

एक्टर नागा चैतन्य और एक्ट्रेस शोभिता ने इसी साल 8 अगस्त को अचानक सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया था। हालांकि वे दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन उन्होंने इसकी ज्यादा भनक नहीं लगने दी। अब वे विवाह बंधन में बंधने को तैयार हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। उनकी हल्दी समारोह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शोभिता ने इस सेरेमनी के लिए दो अलग-अलग आउटफिट पहने।

पहले लुक में शोभिता ने एक चमचमाती लाल साड़ी पहनी थी जिसमें वह कहर बरपा रही थीं। फिर शोभिता ने अपनी 'पोन्नियिन सेल्वन' में निभाई गई भूमिका वाले लुक को चुना और पीले रंग का परिधान पहना। नागा पूरी तरह से मुस्कुराते हुए कुर्ता पजामा में नजर आए। बता दें शोभिता और नागा 4 दिसंबर को परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेने वाले हैं।

कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि कपल ने शादी की फिल्म के अधिकार 50 करोड़ रुपए में नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। हालांकि नागा ने इस खबर का खंडन किया और जूम के साथ एक बातचीत में कहा, "यह झूठी खबर है। ऐसा कोई सौदा नहीं हुआ है।" उल्लेखनीय है कि नागा की पहली शादी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी। यह शादी 4 साल ही चली और साल 2021 में उनका तलाक हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री