न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : गोविंदा के गोली लगने पर टूट गई थीं बेटी टीना, सोनाक्षी ने दिखाई नए घर की झलक, शेयर की तस्वीरें

गोविंदा ने फैंस पर अपनी अदाकारी का जादू खूब चलाया है। खास तौर से 80 और 90 के दशक में लोग उनकी कॉमेडी और डांस पर खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Oct 2025 9:13:05

2 News : गोविंदा के गोली लगने पर टूट गई थीं बेटी टीना, सोनाक्षी ने दिखाई नए घर की झलक, शेयर की तस्वीरें

गोविंदा ने फैंस पर अपनी अदाकारी का जादू खूब चलाया है। खास तौर से 80 और 90 के दशक में लोग उनकी कॉमेडी और डांस पर खास तौर से फिदा थे। गोविंदा अब कई सालों से बॉलीवुड से दूर हैं। हालांकि इसके बावजूद वे किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल अक्टूबर में गोविंदा के साथ एक हादसा हो गया था, जिसने फैंस को हैरान करने के साथ चिंता में भी डाल दिया था। दरअसल उन्होंने गलती से अपनी ही बंदूक से खुद अपने पैर पर गोली मार ली थी। कुछ दिन अस्पताल रहने के बाद उन्हें फिर डिस्चार्ज कर दिया गया था। अब सालभर बाद गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इस मामले पर बात की और बताया कि उस वक्त वह बुरी टूट गई थीं।

टीना ने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए बताया कि जब गोविंदा अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे तो वह क्यों इमोशनल हो गई थीं। टीना ने कहा कि वो उस समय जीत के आंसू थे क्योंकि मैंने उस समय भगवान से इतनी प्रार्थनाएं की थी और उस वक्त जब पापा डिस्चार्ज हुए तो मैं काफी खुश थी कि वह ठीक हैं। पहले वह आईसीसीयू में थे, तब मैं नीचे सो रही थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया और मेरे पिता हैं न वह बहुत ही देसी हैं। वह बोलते ड्रिप्स नहीं लेना, एंटीबायोटिक्स नहीं लेना, उनको ये सब चीजें पसंद नहीं तो जब एक इंसान फाइट कर रहा होता है न कि यार अब क्या करें, अब कैसे करें।

मैं आईसीयू में नीचे सो रही थी और बस चाहती थी कि वह वापस आ जाएं। जब गोविंदा पर गोली चली, मैं ही उन्हें अस्पताल लेकर गई थी और मैंने देखा था कि वे एक इवेंट के लिए जा रहे थे और सुबह की फ्लाइट थी। उन्होंने व्हाइट पैंट या व्हाइट जीन्स पहनी थी और उसके साथ व्हाइट टी शर्ट और जैकेट था। उनकी पूरी व्हाइट जीन्स लाल हो गई थी। उल्लेखनीय है कि कई दिनों तक यह घटना समाचारों में रही थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो गोविंदा फिल्म ‘दुनियादारी’ से 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक करेंगे। गोविंदा इन दिनों पत्नी सुनीता के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी चर्चाओं में हैं। पिछले दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दोनों तलाक ले सकते हैं। सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से परेशान होकर तलाक की अर्जी कोर्ट में दी है। हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों का खंडन कर दिया था।

सोनाक्षी सिन्हा ने परिवार के साथ मनाई दिवाली पार्टी, फैंस ने बरसाया प्यार

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी जून 2024 में जहीर इकबाल के साथ हुई थी। वह अपनी मैरिड लाइफ खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर पति के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं। दोनों खूब मस्ती करते हैं। जब भी मौका मिलता है वो एक-दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए भी नजर आते हैं। सोनाक्षी आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपने सास-ससुर के साथ पार्टी की है, जिसकी ढेर सारी फोटो उन्होंने शेयर की है। पूरी फैमिली साथ में मस्ती करती दिख रही है।

इन तस्वीरों को देख फैंस भी खुश हो रहे हैं और ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं। सोनाक्षी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने प्यार बरसाया है। विनीत कुमार सिंह, पत्रलेखा, शिल्पा शिरोड़कर, रंजीत, प्राची मिश्रा राघवेंद्र ने लाल दिल वाले इमोजी बनाए हैं। एक फैन ने लिखा, 'रब ने बना दी जोड़ी', एक और फैन ने लिखा, 'आप दोनो को साथ देख के बहुत अच्छा लगता है..जोड़ी बहुत प्यारी है आपकी', एक और फैन ने लिखा, 'यह गर्मजोशी हमेशा आप दोनों के साथ बनी रहे।' सोनाक्षी ने ढेर सारी फोटो शेयर की हैं, जिनमें वो घर में ही परिवार के साथ पार्टी कर रही हैं। कपल सबके साथ पोज कर रहे हैं।

ये फोटो दिवाली पार्टी की लग रही हैं, जिनमें सोनाक्षी के सास-ससुर और ननद भी नजर आ रही हैं। सभी ने साथ में कार्ड्स भी खेले जिसकी सोनाक्षी ने झलक दिखाई है। इसके अलावा सोनाक्षी ने अपने ससुर के साथ भी पोज दिया। उन्होंने अपनी कुछ सिंगल फोटो भी शेयर की हैं। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, “घर जैसा महसूस होता है।” सोनाक्षी के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की एक ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थीं। जहीर डेनिम के साथ ब्लू शर्ट में नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह