Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर श्रॉफ की हॉलीवुड में एंट्री: सिल्वेस्टर स्टैलोन और टोनी जा के साथ मिलकर बनाएंगे 500 करोड़ का ग्लोबल एक्शन धमाका!

टाइगर हॉलीवुड के आइकॉनिक स्टार सिल्वेस्टर स्टैलोन और थाई मार्शल आर्ट्स के लीजेंड टोनी जा के साथ एक बड़े ग्लोबल एक्शन प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इस फिल्म को Amazon MGM स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है और इसे एक बहुभाषी इंटरनेशनल एक्शन ब्लॉकबस्टर के रूप में पेश किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Oct 2025 10:31:10

टाइगर श्रॉफ की हॉलीवुड में एंट्री: सिल्वेस्टर स्टैलोन और टोनी जा के साथ मिलकर बनाएंगे 500 करोड़ का ग्लोबल एक्शन धमाका!

टाइगर श्रॉफ अब सिर्फ बॉलीवुड के एक्शन स्टार नहीं रहेंगे, जल्द ही वो सिल्वर स्क्रीन पर इंटरनेशनल एक्शन हीरोज़ के साथ कदम से कदम मिलाते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर हॉलीवुड के आइकॉनिक स्टार सिल्वेस्टर स्टैलोन और थाई मार्शल आर्ट्स के लीजेंड टोनी जा के साथ एक बड़े ग्लोबल एक्शन प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। इस फिल्म को Amazon MGM स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है और इसे एक बहुभाषी इंटरनेशनल एक्शन ब्लॉकबस्टर के रूप में पेश किया जाएगा।

ग्लोबल स्केल पर बनेगा ये एक्शन धमाका


सूत्रों की मानें तो यह फिल्म एक ऐसे पैमाने पर बनाई जा रही है, जिसमें हॉलीवुड की भव्यता और एशियन सिनेमा की तीव्रता का जबरदस्त मिश्रण होगा। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसकी प्लानिंग पैन-वर्ल्ड एक्शन एक्सपीरियंस के तौर पर की जा रही है।

इस प्रोजेक्ट की एक और खास बात ये है कि इसका निर्देशन किसी भारतीय निर्देशक को सौंपा जा सकता है, जिससे भारत की क्रिएटिव इनपुट इस इंटरनेशनल फिल्म में और गहराई से जुड़ सके। इस पर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

टाइगर की स्टैलोन से पुरानी दीवानगी

टाइगर श्रॉफ की स्टैलोन के लिए दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। जब भारत में रैंबो के रीमेक की खबर आई थी, तो उन्होंने कहा था, "Great character. Hope they don't wreck it." अब उसी स्टैलोन के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

इस फिल्म में टाइगर की मौजूदगी ना सिर्फ भारतीय दर्शकों को जोड़ेगी, बल्कि उनके फाइटिंग स्किल्स, डांसिंग और एक्शन का इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शन होगा।

क्या यह फिल्म भारत और दुनिया भर में 500 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी?


फिल्म के बजट और स्केल को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट सिर्फ एक साधारण हॉलीवुड फिल्म नहीं होगा, बल्कि 500 करोड़ से ज्यादा के बॉक्स ऑफिस की रेस में शामिल हो सकता है। तीन देशों के तीन जबरदस्त एक्शन हीरोज़ की जोड़ी और एक बहुभाषी निर्माण इसे दुनिया भर में एक अलग पहचान दिला सकता है।

सिल्वेस्टर स्टैलोन का भारत से गंभीर जुड़ाव

हालांकि स्टैलोन इससे पहले अक्षय कुमार की फिल्म कमबख्त इश्क (2009) में एक कैमियो कर चुके हैं, लेकिन ये पहला मौका होगा जब वे किसी भारतीय एक्टर के साथ एक फुल-फ्लेज्ड इंटरनेशनल फिल्म में नजर आएंगे।

टाइगर की पिछली फिल्म और अगला कदम

टाइगर श्रॉफ हाल ही में रिलीज हुई बागी 4 में नजर आए थे, जिसमें संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू ने भी अहम भूमिका निभाई थी। अब उनकी अगली छलांग सीधे हॉलीवुड की ओर है — और वो भी स्टैलोन और टोनी जा जैसे लेजेंड्स के साथ।

इस खबर ने न सिर्फ टाइगर के फैंस को उत्साहित किया है, बल्कि बॉलीवुड के लिए भी यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म किस तरह से पर्दे पर उतरती है और क्या ये वाकई इंटरनेशनल एक्शन सिनेमा में भारत की साख को और ऊंचा उठा पाती है।

टाइगर की ये जंप सिर्फ ऑनस्क्रीन नहीं, करियर की सबसे बड़ी छलांग साबित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका