न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर और कृति ने एक-दूसरे के लिए यूं जाहिर की भावनाएं, इस सिंगर ने शादी की बातों को बताया गलत

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। यह फिल्म सफल रही। इसके बाद से दोनों ही अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Aug 2023 1:28:12

टाइगर और कृति ने एक-दूसरे के लिए यूं जाहिर की भावनाएं, इस सिंगर ने शादी की बातों को बताया गलत

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। यह फिल्म सफल रही। इसके बाद से दोनों ही अब तक कुछ और शानदार मूवी में नजर आ चुके हैं। दोनों का ही फैंस में जबरदस्त क्रेज है। टाइगर की पर्सनलिटी बेमिसाल है, तो कृति की खूबसूरती कमाल। अब यह जोड़ी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर अपना जादू चलाने को तैयार है।

दरअसल टाइगर और कृति भारत की पहली एक्शन-डायस्टोपियन फिल्म 'गणपथ पार्ट 1' में साथ काम करते नजर आएंगे। यह फिल्म पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म को लेकर लगातार आने वाली अपडेट फैन्स की बेसब्री बढ़ा देती है। टाइगर-कृति को लेकर दर्शक जितना एक्साइटेड हैं, उतना ही खुश ये ऑन स्क्रीन कपल भी अपने कमबैक को लेकर है। अब टाइगर ने अपने और कृति का एक वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरीज पर पोस्ट किया है।

उन्होंने इसका कैप्शन "ऑल्मोस्ट टाइम पार्टनर” दिया। जवाब में कृति ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर री-पोस्ट करते हुए लिखा -"टाइम फ्लाइज!! ऑल ग्रोन अप अस!” उल्लेखनीय है कि फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है। निर्माता वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल हैं। फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज होगी।

tiger shroff,kriti sanon,ali sethi,salman toor,ganapath movie,heropanti movie,tiger kriti

पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने सलमान तूर से नहीं की है शादी

‘पसूरी’ फेम पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी और सलमान तूर की शादी नहीं हुई है। हाल ही में अली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शादी की अफवाहों को गलत बताया। कहा जा रहा था कि अली ने न्यूयॉर्क बेस्ड आर्टिस्ट सलमान से शादी कर ली है। उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। कुछ लोगों ने होमोसेक्सुअल संबंध बनाने के लिए अली को गलत ठहराया। अब अली ने सफाई देते हुए लिखा कि मेरी शादी नहीं हुई है।

मुझे नहीं पता कि ये झूठी अफवाहें किसने फैलानी शुरू कीं। लेकिन शायद इन अफवाहों से मेरे अगले गाने ‘पनिया’ को भी अटेंशन मिल जाएगा। अली ने इस गाने का लिंक भी शेयर किया। उल्लेखनीय है कि अली साल 2009 में आए डेब्यू नॉवेल द विश मेकर से चर्चा में आए थे। उन्होंने 2012 में मीरा नायर की फिल्म द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट में ‘दिल जलाने की बात करते हो’ गाने से फिल्मों में सिंगिंग की शुरुआत की थी।

सलमान ने पिछले साल द न्यू यॉर्कर से अली के बारे में बात की थी। सलमान ने कहा था- मुझे पता था कि मुझे वो शख्स मिल गया है जिसकी मुझे तलाश थी। सलमान ने ये भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपने पेरेंट्स को ये बताया था कि वो गे हैं तो उनका रिएक्शन कैसा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार