न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस रिवेंज ड्रामा फिल्म में नजर आएगी टाइगर और जान्हवी की जोड़ी, दोनों कलाकारों ने करण की फिल्म को दी सहमति

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके बैनर के लिए ‘गुड न्यूज’ और ‘जुग जुग जियो’ सरीखी मूवी बना

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 May 2025 9:00:14

इस रिवेंज ड्रामा फिल्म में नजर आएगी टाइगर और जान्हवी की जोड़ी, दोनों कलाकारों ने करण की फिल्म को दी सहमति

दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनके बैनर के लिए ‘गुड न्यूज’ और ‘जुग जुग जियो’ सरीखी मूवी बना चुके डायरेक्टर राज मेहता जल्द ही फिर से धर्मा प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाने वाले हैं। पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो राज एक रिवेंज लव स्टोरी शुरू करने जा रहे हैं, जिसमें वो एक नई जोड़ी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इस फिल्म का टाइटल ‘लग जा गले’ होगा। इसमें टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर को कास्ट किया जाएगा।

फिल्म की स्क्रिप्ट को करण ने हरी झंडी दे दी है और दोनों कलाकारों ने इसे करने के लिए सहमति दे दी है। फिल्म से जुड़े सूत्र ने पोर्टल को बताया कि राज की अगली फिल्म एक रिवेंज ड्रामा है, जिसके लिए उन्होंने टाइगर को कास्ट करने का मन बनाया है। फिल्म में वो टाइगर के अपोजिट जान्हवी को साइन करेंगे। फिल्म की स्क्रिप्ट पर इन दिनों लगातार काम चल रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। टाइगर और जान्हवी दोनों ने ही इस स्क्रिप्ट के लिए हामी भर दी है। करण आने वाले दिनों में इस मूवी का ऐलान करेंगे।

धर्मा प्रोडक्शन ने कई सारे टाइटल्स पर विचार किया लेकिन आखिर में उन्होंने ‘लग जा गले’ फाइनल किया है क्योंकि कहानी के हिसाब से ये टाइटल एकदम फिट है। फिल्म में मेकर्स न केवल जबरदस्त एक्शन दिखाएंगे बल्कि एक शानदार लव स्टोरी भी नजर आएगी। यह एक बिग बजट एक्शन एंटरटेनर होगी, जिसमें टाइगर ऐसा एक्शन करते दिखेंगे, जो अब तक दर्शकों ने नहीं देखा है।

tiger shroff,janhvi kapoor,tiger janhvi,lag ja gale,lag ja gale movie,dharma production,raj mehta,war,bade miyan chote miyan

एक्शन हीरो के रूप में कमाल लगते हैं टाइगर श्रॉफ

उल्लेखनीय है कि टाइगर की इमेज मुख्य रूप से एक्शन हीरो की ही है। वे अब तक कई मूवी में इस अवतार में नजर आ चुके हैं। उनकी फिटनेस और बॉडी देखते ही बनती है। टाइगर की पिछली फिल्म पिछले साल आई बड़़े मिया छोटे मियां थी, जो फ्लॉप रही। इसमें टाइगर के साथ अक्षय कुमार थे। टाइगर को अब एक हिट की दरकार है। दूसरी ओर, जान्हवी को लेकर फैंस में तगड़ा क्रेज नजर आता है। वे उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब देखना है कि टाइगर-जान्हवी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर कैसा रिस्पोंस मिलता है। टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और जान्हवी की मां दिवंगत श्रीदेवी ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी