न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

थिएटर रिलीज़ के 8 हफ्ते बाद ही OTT पर आएगी 'ठग लाइफ', कमल हासन का बड़ा फैसला

पैन इंडिया फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सुपरस्टार कमल हासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के आठ हफ्ते बाद ही आएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 21 May 2025 3:20:37

थिएटर रिलीज़ के 8 हफ्ते बाद ही OTT पर आएगी 'ठग लाइफ', कमल हासन का बड़ा फैसला

मुंबई में अपनी बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ठग लाइफ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान सुपरस्टार कमल हासन ने यह स्पष्ट कर दिया कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सिनेमाघरों में रिलीज़ के आठ हफ्ते बाद ही आएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मणिरत्नम, ए आर रहमान, सिलंबरसन टी आर, त्रिशा कृष्णन, अभिरामी और अशोक सेल्वन भी मौजूद थे।

जहां तमिल सिनेमा की अधिकतर बड़ी फिल्में अब थिएटर में चार हफ्ते के भीतर ओटीटी पर आ जाती हैं, वहीं ठग लाइफ का यह फैसला ट्रेड के लिए एक राहत भरी खबर है। खासकर तब, जब PVR, Inox और Cinepolis जैसी नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन आठ हफ्ते के विंडो नियम को सख्ती से लागू करती हैं।

इस मौके पर कमल हासन ने कहा, "ये कोई प्रयोग नहीं है, ये एक व्यावहारिक सोच है। हम सभी—ओटीटी प्लेटफॉर्म और प्रोड्यूसर्स—एक साथ बैठे और ये फैसला किया। ये कोई मोलभाव नहीं था, बल्कि एक रणनीति है, जिसे बाकी लोग भी अपना सकते हैं। इससे इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।"

यह घोषणा उस समय आई है जब राजकुमार राव और वामीका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ़ फिल्म को इसके थिएटर रिलीज़ के दो हफ्ते के भीतर अमेज़न प्राइम वीडियो पर लाने को लेकर विवाद चल रहा है। उस मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मल्टीप्लेक्स चेन ने अपवाद स्वरूप फिल्म को मंजूरी दी थी।

फिल्म की कमर्शियल संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर हासन ने मुस्कराते हुए कहा, "हम ये नहीं सोच रहे कि फिल्म कितनी बड़ी होगी, लेकिन ये भी नहीं होना चाहिए कि बहुत छोटी रह जाए। यह एक बिज़नेस है और हमें ब्रेक ईवन तक पहुंचना ही होगा। मणि बिजनेस स्कूल से हैं और मैं इस इंडस्ट्री से। हम व्यापार को अनदेखा कर के व्यापार नहीं कर सकते।"

ठग लाइफ 5 जून 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी