न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना रनौत ने की नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ, शिल्पा शेट्टी पर फिर शर्लिन चोपड़ा का वार, अमिताभ बच्चन को NGO ने लिखा खत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की तारीफों के बुल बांधे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 25 Sep 2021 11:57:11

कंगना रनौत ने की नवाजुद्दीन सिद्दीकी की तारीफ, शिल्पा शेट्टी पर फिर शर्लिन चोपड़ा का वार, अमिताभ बच्चन को NGO ने लिखा खत

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) की तारीफों के बुल बांधे हैं। अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार (International Emmy Award) के लिए नामांकित होने के बाद कंगना रनौत ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को ‘दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक’ बताया है। नवाजुद्दीन सिद्धीकी को सीरियस मेन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक फोटो शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने नवाज को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर बधाई दी है। कंगना फोटो शेयर करते हुए लिखती हैं- 'बधाई हो सर। आप निःसंदेह इस दुनिया के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं।'

bollywood news,nawazuddin siddiqu,kangana ranaut,sherlyn chopra,amitabh bachchan,entertainment

दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी Emmy अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट होने पर खुशी जाहिर की है और एक पोस्ट भी शेयर किया है। नवाज अपने पोस्ट में लिखते हैं- 'वाह… सीरियस मैन ने मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणी में प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के लिए मुझे नामांकित किया है। बधाई हो ‘सीरियस मैन’ की टीम।'

bollywood news,nawazuddin siddiqu,kangana ranaut,sherlyn chopra,amitabh bachchan,entertainment

'साष्टांग दंडवत ऐसे करो की दुनिया सलाम करे'

पोर्नोग्राफी केस में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दोंनो पर कटाक्ष किया है। इस केस में उनका नाम सामने आने के बाद से वह सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाल रही हैं। अब उन्होंने शिल्पा के टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करने और रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बात करने पर तंज कसा है।

शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर राज कुंद्रा (Raj Kundra) की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) पर तंज कसा है। उन्होंने शिल्पा को वास्तविक दुनिया में बदलाव लाने के लिए कहा है।

वीडियो एक इंटरव्यू के दौरान का है, जिसमें वह कह रही है, ‘इस देश के लिए मैं कुछ करूं, खुद के लिए नहीं इस देश के लिए जिऊं। खुद के लिए बंगला बनाना, खुद के लिए गाड़ी खरीदना अच्छा है एक हद तक, लेकिन गाड़ी बंगला खरीदने के बाद क्या? पोर्न बनाएं… नहीं बहुत कुछ है देश के लिए करने के लिए। कुछ करना चाहती हूं देश के लिए।'

अपनी बात को जारी रखते हुए शर्लिन आगे कहती हैं कि फिल्में कब तक करें मैं चाहती हूं कि पीड़ित महिलाओं और बच्चों के लिए कुछ करूं। मंच पर बैठकर साष्टांग करना बहुत आसान होता है, मंच पर बैठकर रानी लक्ष्मीबाई के बारे में बातें करना आसान होता है, लेकिन आप फील्ड में जाकर पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ कीजिए। अपने बंगले से बाहर निकलकर, पोर्न से बाहर निकलकर कुछ कीजिए। सारी दुनिया आपको साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी।

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए शर्लिन ने लिखा, ‘आप टीवी पर साष्टांग दंडवत प्रणाम करतीं हैं। उन कलाकारों को जिनकी कला से आप प्रभावित होती हैं। कृपया, रील लाइफ से बाहर निकलकर, रियल दुनिया में जाकर, पीड़ित महिलाओं को थोड़ी बहुत सहानुभूति दिखाएं। यकीन मानिए, सारी दुनिया आप को साष्टांग दंडवत प्रणाम करेगी!’ इसके साथ उन्होंने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को टैग भी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर