न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य ने सिने प्रेमियों को दिया बड़ा तोहफा, 200 रुपये से अधिक नहीं होगी टिकट दर

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कर्नाटक कन्नड़ फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बनाएगा। हाल ही में, रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी जैसे प्रमुख कन्नड़ एक्टर्स-प्रोड्यूसर्स ने शिकायत की थी कि कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म कन्नड़ 'कंटेंट' को प्रदर्शित करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 07 Mar 2025 5:45:42

इस राज्य ने सिने प्रेमियों को दिया बड़ा तोहफा, 200 रुपये से अधिक नहीं होगी टिकट दर

सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने के शौकीनों के लिए आज एक बहुत अच्छी खबर आ रही है। किसी भी सिनेमाघर में किसी भी फिल्म की टिकट की कीमत 200 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। हालांकि, फिल्म के शौकीनों को ये मजा सिर्फ एक ही राज्य में मिलेगा। जी हां, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा कि मल्टीप्लेक्स समेत राज्य के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के टिकट की अधिकतम कीमत 200 रुपये सीमित की जाएगी। सिद्धारमैया ने अपने 16वें बजट में ये कन्नड़ फिल्मों को लेकर भी एक बड़ा ऐलान किया।

कन्नड़ फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा ओटीटी प्लेटफॉर्म

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कर्नाटक कन्नड़ फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बनाएगा। हाल ही में, रक्षित शेट्टी और ऋषभ शेट्टी जैसे प्रमुख कन्नड़ एक्टर्स-प्रोड्यूसर्स ने शिकायत की थी कि कई प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म कन्नड़ 'कंटेंट' को प्रदर्शित करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। रक्षित शेट्टी के प्रोडक्शन हाउस परमवाह स्टूडियो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नहीं मिलने के कारण जुलाई 2024 में एक कस्टम प्लेटफॉर्म पर अपनी कन्नड़ वेब सीरीज 'एकम' की स्ट्रीमिंग शुरू की थी।

सिनेमा सेक्टर को दिया जाएगा इंडस्ट्री का दर्जा

मुख्यमंत्री ने राज्य के सामाजिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक मूल्यों को दिखाने वाली फिल्मों को संरक्षित करने के लिए डिजिटल और नॉन-डिजिटल दोनों प्रारूपों में कन्नड़ फिल्मों का संग्रह बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये भी आवंटित किए हैं। सिद्धरमैया ने स्टेकहोल्डर्स की एक अन्य मांग पर ध्यान देते हुए कहा कि सिनेमा सेक्टर को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाएगा और इसे इंडस्ट्रियल पॉलिसी के तहत दी जाने वाली अन्य सभी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

मैसूर में 500 करोड़ रुपये की लागत से डेवलप की जाएगी फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री के मुताबिक शहर के नंदिनी लेआउट में कर्नाटक फिल्म अकेडमी के स्वामित्व वाली 2.5 एकड़ जमीन पर सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) के तहत एक मल्टीप्लेक्स मूवी थियेटर कॉम्प्लेक्स भी डेवलप किया जाएगा। सिद्धारमैया ने कहा कि मैसूर में पीपीपी मॉडल के तहत 500 करोड़ रुपये की लागत से इंटरनेशनल लेवल की फिल्म सिटी डेवलप करने के लिए 150 एकड़ जमीन सूचना और जनसंपर्क विभाग को ट्रांसफर कर दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी