न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दक्षिण भारतीय अभिनेता और निर्माता को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पत्रकार पर है हमले का आरोप

तेलुगू फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और निर्माता मोहन बाबू को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। पत्रकार पर हमले से जुड़े मामले में कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 5:31:40

इस दक्षिण भारतीय अभिनेता और निर्माता को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पत्रकार पर है हमले का आरोप

तेलुगू फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और निर्माता मोहन बाबू को आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। पत्रकार पर हमले से जुड़े मामले में कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। इससे पहले 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई थी।

मोहन बाबू के स्टेज नाम से पहचाने जाने वाले मंचू भक्तवत्सलम नायडू तेलुगू फिल्मों के वरिष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। फिल्म क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री सम्मान भी मिल चुका है। 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके मोहन बाबू राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उन पर एक टीवी पत्रकार पर घातक हमला करने का केस दर्ज है।
खुद के बचाव में मोहन बाबू की दलील है कि संपत्ति को लेकर अपने छोटे बेटे मनोज से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है। 10 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में उनके घर पर 50-60 लोगों की भीड़ गेट तोड़ कर घुस आई थी। यह भीड़ उनका बेटा मनोज लेकर आया था। उस दौरान धक्का-मुक्की में भीड़ के साथ अंदर आए पत्रकार को चोट लग गई।

इस घटना में पत्रकार को गंभीर चोट आई थी। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक उसका जबड़ा टूट गया था। हैदराबाद पुलिस ने मोहन बाबू पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट में मोहन बाबू ने दलील दी कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से पत्रकार से माफी मांगी है। उसे हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा भी दिया है। वह जांच में हर तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं। उनकी गिरफ्तारी जरूरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इन दलीलों को स्वीकार करते हुए अभिनेता की अग्रिम जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत

LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा

पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड