न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

32 साल से रहस्य बनी हुई है मौत, अप्सरा से कम नहीं थी ये हसीना, 19 की उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा

एक ऐसी अदाकारा, जो सिर्फ 19 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचाइयों को छू चुकी थीं, लेकिन एक रात सब कुछ खत्म हो गया। उनकी मौत को आज 32 साल हो चुके हैं, लेकिन रहस्य आज भी वैसा ही गहराया हुआ है। न किसी को जवाब मिला, न ही इंसाफ।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 10:19:07

32 साल से रहस्य बनी हुई है मौत, अप्सरा से कम नहीं थी ये हसीना, 19 की उम्र में दुनिया को कहा था अलविदा

हिंदी सिनेमा की दुनिया में कई चेहरे आए और गए, लेकिन कुछ ऐसे नाम हैं, जिनकी चमक वक्त के साथ और भी गहराई से दिलों में बस जाती है। दिव्या भारती उन्हीं में से एक हैं। एक ऐसी अदाकारा, जो सिर्फ 19 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री की ऊंचाइयों को छू चुकी थीं, लेकिन एक रात सब कुछ खत्म हो गया। उनकी मौत को आज 32 साल हो चुके हैं, लेकिन रहस्य आज भी वैसा ही गहराया हुआ है। न किसी को जवाब मिला, न ही इंसाफ।

किसी अप्सरा से कम नहीं थीं दिव्या भारती, बनीं थीं सबकी फेवरेट

25 फरवरी 1974 को जन्मी दिव्या भारती ने सिर्फ तीन सालों में 20 से ज्यादा फिल्मों में काम कर लिया था। उनकी मासूमियत, ब्यूटी और बिंदास एक्टिंग ने उन्हें 90 के दशक की सबसे चहेती अदाकारा बना दिया था। उन्हें ‘बॉलीवुड की डॉल’ कहा जाता था। उनके चेहरे में वो मासूम आकर्षण था, जो दर्शकों को पहली नजर में दीवाना बना देता था। उन्हें श्रीदेवी की सबसे बड़ी प्रतियोगी माना जाने लगा था।

सिर्फ 14 साल की उम्र में शुरू किया करियर, 18 में स्टारडम और 19 में मौत

दिव्या ने स्कूल की पढ़ाई 9वीं तक ही की और 14 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। धीरे-धीरे उन्होंने साउथ की फिल्मों में नाम कमाया और तेलुगू फिल्म ‘बोब्बिली राजा’ से धमाकेदार शुरुआत की। इसके बाद वह हिंदी सिनेमा की ओर मुड़ीं। फिल्म ‘विश्वात्मा’ में सनी देओल के साथ नजर आईं और यहीं से उन्हें बड़ी पहचान मिली।

1992 में शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म ‘दीवाना’ आई, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। शाहरुख का ये डेब्यू था, लेकिन फिल्म की असली स्टार दिव्या ही थीं। इस दौरान वो इतनी मशहूर हो चुकी थीं कि हर फिल्ममेकर उन्हें साइन करना चाहता था।

शादी, तनाव और फिर अचानक मौत

दिव्या ने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी कर सभी को चौंका दिया था। लेकिन ये शादी भी सुकून नहीं दे सकी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके रिश्ते में कड़वाहट की खबरें आने लगी थीं। 5 अप्रैल 1993 की रात दिव्या की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई।

बताया जाता है कि उस रात दिव्या अपने वर्सोवा स्थित अपार्टमेंट में थीं, जहां फैशन डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति श्याम लुल्ला उनसे मिलने आए थे। सबकुछ सामान्य था, लेकिन अचानक खबर आई कि दिव्या पांचवीं मंजिल की बालकनी से गिर गई हैं। उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आत्महत्या या साजिश? रहस्य आज भी कायम है

दिव्या की मौत को लेकर आज भी कई थ्योरीज़ हैं। कोई इसे आत्महत्या कहता है, तो कोई इसे सुनियोजित साजिश मानता है। पुलिस ने 1998 में केस को "एक दुर्घटना" मानते हुए बंद कर दिया, लेकिन उनके चाहने वालों के लिए यह सिर्फ एक हादसा नहीं था। सवाल आज भी हैं, जवाब अब भी अधूरे।

मौत के बाद भी बनी रहीं स्टार

दिव्या की मौत के बाद भी उनके स्टारडम में कोई कमी नहीं आई। उनकी तीन फिल्में - ‘रंग’, ‘शतरंज’ और तेलुगू फिल्म ‘थोली मुद्धू’ उनकी मृत्यु के बाद रिलीज हुईं। इनमें ‘रंग’ सुपरहिट साबित हुई। वह कई फिल्में साइन कर चुकी थीं, जो बाद में या तो बंद हो गईं या किसी और अभिनेत्री को दी गईं। इनमें 'लाडला', 'मोहरा', 'हलचल', 'धनवान', 'अंगरक्षक' जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बाद में श्रीदेवी, करिश्मा कपूर, काजोल और पूजा भट्ट को मिलीं।

एक सवाल जो अब भी जवाब मांगता है

दिव्या भारती की कहानी आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में धड़कती है। उनका जाना बॉलीवुड की सबसे बड़ी रहस्यमयी घटनाओं में से एक है। एक चमकता सितारा, जो अचानक टूट गया... और आज भी उसकी चमक धुंधली नहीं हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड