न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रितेश, विवेक, आफताब की ‘मस्ती 4’ में हुई इन सितारों की भी एंट्री, सिनेमाघरों में इस दिन से मूवी मचाएगी धमाल

डायरेक्टर इंद्र कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी मस्ती जबरदस्त लोकप्रिय है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसके अभी तक तीन पार्ट आए हैं। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 11:51:10

रितेश, विवेक, आफताब की ‘मस्ती 4’ में हुई इन सितारों की भी एंट्री, सिनेमाघरों में इस दिन से मूवी मचाएगी धमाल

डायरेक्टर इंद्र कुमार की कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'मस्ती' जबरदस्त लोकप्रिय है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसके अभी तक तीन पार्ट आए हैं। फिल्म के चौथे पार्ट पर काम जारी है, जो इस साल के अंत तक दर्शकों को देखने को मिलेगा। एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ना केवल फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में डिटेल शेयर की गई है, बल्कि इसकी रिलीज डेट का खुलासा भी कर दिया गया है। हालांकि इस बार इंद्र कुमार की जगह कोई और डायरेक्टर होगा। यह पहले ही अनाउंस हो चुका है कि 'मस्ती' के पिछले तीन पार्ट्स में नजर आए रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी 'मस्ती 4' में भी दिखाई देंगे।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अब अरशद वारसी, तुषार कपूर और नरगिस फाखरी की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा, शाद रंधावा, एलनाज नौरोजी और रूही सिंह की भी अहम भूमिका होगी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि इस फिल्म की शूटिंग 40 दिन तक यूएस में पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि पिछले 'मस्ती 4' की कहानी भी एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के बारे में होगी। इस बार ट्विस्ट यह है कि सिर्फ पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर नहीं होगा, बल्कि पत्नी के भी किसी और के साथ संबंध दिखाए जाएंगे।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है, "यह दो जेंडर्स के बीच एक-दूसरे से आगे निकलने की मजेदार फाइट होगी।" 'मस्ती 4' के डायरेक्शन की कमान मिलाप जावेरी संभाल रहे हैं। यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज की जाएगी। ए. झुनझुनवाला, एकता कपूर और इंद्र कुमार फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। एडिटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन के अन्य पहलुओं पर काम जोर-शोर से चल रहा है।

masti 4,masti 4 movie,vivek oberoi,aftab shivdasani,riteish deshmukh,tusshar kapoor,arshad warsi,great grand masti,masti

‘मस्ती’ के तीन पार्ट में से दो रहे हिट, जबकि एक साबित हुआ फ्लॉप

मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म की रिलीज के लिए सर्दियों का समय सबसे अच्छा रहेगा, क्योंकि इस दौरान कोई परीक्षा भी नहीं होती है। इससे कॉलेज गोइंग स्टूडेंट्स भी इसे आसानी से देख सकेंगे। जल्दी ही मेकर्स टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान करेंगे। बता दें 'मस्ती' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 20.28 करोड़ रुपए कमाकर हिट रही थी।

इसका दूसरा पार्ट 'ग्रैंड मस्ती' साल 2013 में आया, जो 102 करोड़ रुपए कमाकर सुपरहिट रहा। साल 2016 में इसका तीसरा पार्ट 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' नाम से आया और महज 13.59 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप साबित हुआ। अब देखना यह है कि 'मस्ती 4' बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह