न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों का होगा बॉक्स ऑफिस पर राज, 3 साल में आएंगे 4000 करोड़

निर्माताओं के साथ-साथ उसे भी पूरा विश्वास है कि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ तक की कमाई करने में सफल होंगी, विशेष रूप से भूत बंगला और भुल भुलैया की अगली कड़ी के साथ भेड़िया और स्त्री का अगला भाग दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल होगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 12:47:02

इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों का होगा बॉक्स ऑफिस पर राज, 3 साल में आएंगे 4000 करोड़

वर्ष 2024 में हिन्दी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों के साथ कुछ लो बजट फिल्मों ने भी जबरदस्त तहलका मचाया था। दर्शकों ने फिल्मों को काफी पसन्द किया। निर्माताओं ने हॉरर कॉमेडी फिल्मों की सफलता को देखते हुए आगे भी इस जॉनर को फिल्मों को बनाने की घोषणा की है। आने वाले दो से तीन साल के मध्य में बॉलीवुड द्वारा कई ऐसी फिल्मों का निर्माण व प्रदर्शन किया जाएगा। इन फिल्मों में जहाँ न सिर्फ मध्यम दर्जे के सितारे नजर आएंगे अपितु अक्षय कुमार भी इन फिल्मों के माध्यम से अपनी डुबती नैया को पार लगाने का प्रयास करेंगे। हॉरर कॉमेडी जॉनर में सबसे ज्यादा फिल्में मैडॉक फिल्म्स बनाने जा रहा है। उनकी 2025 से लेकर 2027 के मध्य कई ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है। सिने गलियारों में कहा जा रहा है कि जिस अंदाज में दिनेश विजान अपने प्रोडक्शन हाउस से हॉरर कॉमेडी को लेकर आ रहे हैं उससे यह महसूस होता है कि वे पूरी तरह से इन फिल्मों की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि यह सब कुछ दर्शकों पर निर्भर करता है कि वो इस जॉनर की कौन सी फिल्म को कितना पसन्द करते हैं।

अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में सिर्फ स्त्री 3, महामुंज्या और भेड़िया 2 ही नहीं हैं, बल्कि जल्द ही कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार भी नए अंदाज में लौट रहे हैं। सबसे ज्यादा किसका अंदाज लोगों को पसंद आएगा यह देखने का हर कोई इंतजार कर रहा है।

बॉक्स ऑफिस इन फिल्मों को लेकर काफी हद तक आशान्वित नजर आ रहा है। निर्माताओं के साथ-साथ उसे भी पूरा विश्वास है कि यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 4000 करोड़ तक की कमाई करने में सफल होंगी, विशेष रूप से भूत बंगला और भुल भुलैया की अगली कड़ी के साथ भेड़िया और स्त्री का अगला भाग दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में सफल होगा।

आइए डालते हैं एक नजर आने वाली इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों पर—

भूत बंगला

एक दौर था जब प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ मिलकर दर्शकों को कई हास्य फिल्में दी थी, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिर यह जोड़ी परदे पर दिखाई देना बन्द हो गई। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। यह जोड़ी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला से वापसी करने जा रही है। खिलाड़ी कुमार उसी अंदाज में लौटने वाले हैं, जिसमें उन्हें देखने का फैन्स को इंतजार है। प्रियदर्शन के साथ मिलकर डरावना खेल खेलने की तैयारी है। फिल्म का ऐलान हो चुका है। साथ ही दो लुक सामने आ चुके हैं। यह फिल्म साल 2026 में रिलीज की जाएगी।

भूल भुलैया 4

गत वर्ष कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ऐसा ही कुछ पार्ट 2 में भी देखने को मिला था। अभी तक फिल्म निर्माताओं की ओर से इस फ्रेंचाइजी के 4थे भाग की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि निर्माता भूषण कुमार अनीस बज्मी के साथ मिलकर इसका 4था भाग बनाने का विचार कर रहे हैं। कहानी पर विचार विमर्श हो रहा है। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की फूलफ्लैश वापसी होगी। इसका कारण भूल भुलैया 3 में अक्षय के पात्र को दर्शकों के सामने लाना है। गौरतलब है कि भूल भुलैया की शुरूआत अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के साथ की थी। विद्या बालन कर वापसी तीसरे भाग में हो चुकी है और अब 4थे में पूरी सम्भावना है कि अक्षय कुमार की फिल्म में पूरी तरह से वापसी होगी।

राजा साहब

यह प्रभास की अपकमिंग फिल्म है, जो अप्रैल 2025 में आने वाली है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास के दो अलग-अलग लुक्स सामने आए हैं। हाल ही में सामने आई तस्वीर में वो काफी खतरनाक लग रहे थे। 123 तेलुगु डॉट कॉम के मुताबिक, वो पिक्चर में 2 नहीं 3 रोल करते दिख सकते हैं। वहीं एक भूत वाला किरदार भी निभाते दिखेंगे। यह फिल्म पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित की जाएगी। हालांकि प्रभास की पिछली फिल्मों को उतनी सफलता नहीं मिली है जितनी आशाएँ की जाती रही हैं। एक मात्र सफलता उनकी सालार को मिली है, जिसका दूसरा भाग आने वाले दो वर्षों में आने की सम्भावना है।

नई नवेली

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई इससे पता लगा कि आनंद एल राय भी हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इसी साल के मिड से फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। फिल्म के लिए कृति सेनन को फाइनल भी कर लिया गया है।

साल 2025

अब आते हैं मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्मों की तरफ, जहां दिवाली पर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा आ रही है तो वहीं दूसरी ओर 31 दिसंबर को ‘शक्ति शालिनी’ से धमाल मचाएंगे।

साल 2026

इस साल फिर मैडॉक वाले धमाका करेंगे। 11 अगस्त को वरुण धवन की भेड़िया 2 को लाने की प्लानिंग है वहीं, चामुंडा 4 दिसंबर को आ रही है। कहा जा रहा है कि निर्माता दिनेश विजान ने इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट को अप्रोच किया है। उनके साथ बात बनी या नहीं इस बात की आधिकारिक घोषणा निर्माताओं की ओर से नहीं की गई है।

साल 2027

अब बारी आती है श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 3’ की. इस फिल्म को 13 अगस्त साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। इसी साल एक और फिल्म रिलीज होगी। वहीं, 24 दिसंबर को महा मुंज्या आएगी। इस फिल्म में एक बार फिर से शरवरी वाघ की वापसी हो सकती है।

साल 2028

मैडॉक वालों ने साल 2028 में भी गर्दा उड़ाने का प्लान बनाया हुआ है। इस बैनर की पहली फिल्म 11 अगस्त को प्रदर्शित होगी जिसका नाम पहला महायुद्ध रखा गया है। वहीं इसका दूसरा भाग जिसका नाम दूसरा महायुद्ध रखा गया है, वह 18 अक्टूबर को आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ