न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन फिल्मों ने वैलेंटाइन डे पर मचाया था धमाल, अब छावा की बारी, क्या बनेगी बड़ी ओपनर?

आज हम अपने पाठकों को उन फिल्मों की जानकारी देने जा रहे हैं जो वैलेंटाइन डे रिलीज की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई हैं। आइए डालते हैं एक नजर

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 11:26:09

इन फिल्मों ने वैलेंटाइन डे पर मचाया था धमाल, अब छावा की बारी, क्या बनेगी बड़ी ओपनर?

वेलेंटाइन डे वीक फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा है। प्यार के इस मौसम में कई फिल्ममेकर्स ने अपनी शानदार फिल्में रिलीज की हैं, जिन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला है। कुछ फिल्में तो ऐसी हैं, जिन्होंने प्रदर्शन के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की हैं।

आज हम अपने पाठकों को उन फिल्मों की जानकारी देने जा रहे हैं जो वैलेंटाइन डे रिलीज की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई हैं। आइए डालते हैं एक नजर—

'लव आज कल' (2020)

2020 में इम्तियाज अली निर्देशित रोमांटिक ड्रामा 'लव आज कल' 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, सारा अली खान अहम भूमिका में थे। इस रोमांटिक फिल्म ने ओपनिंग डे यानी वेलेंटाइन डे पर 12.40 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था। हालांकि बाद में यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रही और दुनियाभर में 52.63 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

'गली बॉय'

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'गली बॉय' अब तक की वेलेंटाइन डे रिलीज की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। 'गली बॉय' 14 फरवरी, 2019 को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने 19.40 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की। यह आलिया भट्ट के लिए सबसे बड़ा ओपनिंग डे और रणवीर सिंह के लिए दूसरा सबसे बड़ा ओपनिंग डे था। जोया अख्तर निर्देशित फिल्म ने जहां घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 140.25 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की, वहीं दुनियाभर में इसने 238.16 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

'पैडमैन'

2018 की बॉलीवुड फिल्म 'पैडमैन' वैलेंटाइन डे से पाँच दिन पहले रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। आर. बाल्की द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 10.26 करोड़ की कमाई की। वहीं, 14 फरवरी को इसने 7.05 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि यह फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पैडमैन' ने भारत में 81.82 करोड़ रुपये के साथ लाइफटाइम कलेक्शन किया।

'जॉली एलएलबी 2'

अक्षय कुमार की कोर्ट ड्रामा जॉली 'एलएलबी 2' 2017 में 10 फरवरी को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने 13.20 करोड़ रुपये कमाए। जबकि 14 फरवरी को इसने 9.07 करोड़ रुपये की कमाई की। दर्शकों ने इस फिल्म को पसन्द किया, जिसके परिणाम स्वरूप इसने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफलता प्राप्त की। घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 117 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अन्नू कपूर और हुमा कुरैशी नजर आए थे।

'गुंडे'

2014 में रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की फिल्म 'गुंडे' वैलेंटाइन डे रिलीज की सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों में से एक हैं। 14 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी शुरुआत की और पहले ही दिन 16.12 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। इसने 2014 में कई ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ थे। अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म गुंडे ने दुनियाभर में 130.91 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड