न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनीस की फिल्म ‘राम और श्याम’ के लिए ये 4 स्टार दावेदार, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में मनोरंजन करेंगे ये सितारे

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनीस बज्मी फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 2:25:55

2 News : अनीस की फिल्म ‘राम और श्याम’ के लिए ये 4 स्टार दावेदार, ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में मनोरंजन करेंगे ये सितारे

बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनीस बज्मी फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है, जिसकी घोषणा जल्दी ही की जा सकती है। मिड डे की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अनीस ‘राम और श्याम’ नाम से एक फिल्म बना रहे हैं जोकि जुड़वा थीम पर होगी। हालांकि इसका महान अभिनेता दिवंगत दिलीप कुमार की क्लासिक फिल्म ‘राम और श्याम’ से कोई भी कनेक्शन नहीं होगा। मेन लीड की रेस में रणबीर कपूर, रणवीर सिंह कार्तिक आर्यन और शाहिद कपूर का नाम सामने आ रहा है। ये चारों एक्टर ही अपने अगले प्रोजेक्ट्स में बीजी हैं इसलिए डेट्स की समस्या सामने आ रही है।

रणबीर इन दिनों संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे ‘धूम 4’ की तैयारी में लग जाएंगे। रणवीर के पास ‘डॉन 3’ है। उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ जल्द ही रिलीज होगी। कार्तिक की बात करें तो वे अपनी फिल्म ‘नागजिला’ को लेकर व्यस्त हैं। शाहिद फिलहाल विशाल भरद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा शाहिद के पास ‘कॉकटेल 2’ भी है। ऐसे में अनीस ‘राम और श्याम’ की स्टार कास्ट को लेकर असमंजस में हैं। लेकिन इतना जरूर है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।

एक ट्रेड इनसाइडर ने बताया कि अनीस सर कुछ समय से इस कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे हैं। आइडिया क्लासिक फिल्म का रीमेक बनाना नहीं है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए ट्विन थीम को नए तरीके से पेश करना है। जिन एक्टर्स के नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें कार्तिक कथित तौर पर एक मजबूत दावेदार हैं। हालांकि शेड्यूलिंग की दिक्कतों से मामला मुश्किल हो सकता है। बता दें अनीस बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर्स में से एक बन गए हैं। उन्होंने ‘नो एंट्री’ (2005), ‘वेलकम’ (2007), ‘सिंह इज किंग’ (2008), ‘भूल भुलैया 2’ (2022), और ‘भूल भुलैया 3’ (2024) जैसी कुछ सबसे बड़ी कॉमेडी हिट फिल्में दी हैं।

anees bazmee,director anees bazmee,ram aur shyam,kartik aaryan,ranbir kapoor,ranveer singh,shahid kapoor,no entry 2,laughter chefs 3,bharti singh,pati patni aur panga

कलर्स टीवी पर ‘पति, पत्नी और पंगा’ खत्म होने के बाद शुरू होगा ‘लाफ्टर शेफ्स 3’

कलर्स टीवी का रियलिटी कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके दोनों सीजन सुपरहिट रहे हैं। यह एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए लौट रहा है। शो का तीसरा सीजन जल्द ही ऑन एयर होने जा रहा है और मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में और ज्यादा मस्ती, जोक्स और कुकिंग का डबल तड़का देखने को मिलेगा। इस बार पुराने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के साथ कई नए सेलिब्रिटीज की एंट्री होने जा रही है।

पुराने चेहरों में अली गोनी, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, जन्नत जुबैर, करण कुंद्रा, अभिषेक कुमार, एल्विश यादव और समर्थ जुरेल माहौल जमाने को तैयार हैं। शो में कुछ नए चेहरों की एंट्री ने एक्साइटमेंट और बढ़ा दिया है। तेजस्वी प्रकाश, देबीना बनर्जी व उनके पति गुरमीत चौधरी, ईशा सिंह, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना पहली बार नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शो में एल्विश व विवियन, ईशा सिंह व ईशा मालवीय, तेजस्वी व करण, देबीना व गुरमीत, कृष्णा व कश्मीरा, अली गोनी व जन्नत, अभिषेक व समर्थ की जोड़ी रहेगी।

इसे कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह सोखी ही होस्ट करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो कलर्स टीवी पर ‘पति पत्नी और पंगा’ के खत्म होने के बाद टेलीकास्ट होगा। इसका आखिरी एपिसोड 16 नवंबर को आएगा, जबकि ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ की शुरुआत 22 नवंबर से होने की संभावना है। इसका पहला सीजन पिछले साल आया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड