न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐतिहासिक दस्तावेजों की झलक देता है केसरी चैप्टर 2 का टीजर, जलियांवाला बाग को जानना जरूरी

बीते दिन इसके आधिकारिक ऐलान के बाद आज शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों को जलियांवाला बाग हत्याकांड का एक खौफनाक अनुभव दे रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 24 Mar 2025 3:22:53

ऐतिहासिक दस्तावेजों की झलक देता है केसरी चैप्टर 2 का टीजर, जलियांवाला बाग को जानना जरूरी

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' से जुड़ी अपडेट के लिए लोग लंबे वक्त से लोग इंतजार कर रहे थे। बीते दिन इसके आधिकारिक ऐलान के बाद आज शानदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों को जलियांवाला बाग हत्याकांड का एक खौफनाक अनुभव दे रहा है। करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत इस फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन भी लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार फिल्म में सर सी शंकरन नायर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म का टीजर काफी दमदार है और इसके एक अंश में अक्षय कुमार कोर्टरूम में एक ब्रिटिश जज को गाली देते भी नजर आ रहे हैं।

सर सी शंकरन नायर, एक वकील थे जिन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग कांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य को चुनौती दी थी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, केप ऑफ गुड फिल्म्स और लियो मीडिया कलेक्टिव मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। टीजर कहानी कहने का एक अलग अंदाज पेश कर रहा है, जो किसी भी दृश्य को दिखाए जाने से पहले बीस से तीस सेकंड की डरावनी पृष्ठभूमि ध्वनि के साथ शुरू होता है।

ये आवाजें पीड़ितों की चीखें और जलियांवाला बाग में मारे जा रहे लोगों की भयानक चीखें सुनाती हैं। इसके साथ ही एक डिस्केलमर भी दिया गया है कि ये दृश्य इतने भयावह रहे हैं कि इन्हें दिखाया ही नहीं जा सकता। 'कृपया रुकें, भगवान के लिए' या 'उन्हें गोली मार दें' या 'दरवाजे बंद हैं', जैसे लाइन चीख पुकार के साथ सुनने के मिल रही हैं, जो शुरू में ही रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी हैं।

पूरे टीजर में अनन्या पांडे की सिर्फ एक ही झलक देखने को मिल रही है। इसमें अक्षय पूरी तरह से हावी नजर आ रहे हैं। सर सी शंकरन नायर के किरदार में अक्षय कुमार को ब्रिटिश अपराधों को उजागर करने के लिए कानूनी केस लड़ते हुए दिखाया गया है। पुष्पा पलात और रघु पलात की किताब 'द केस दैट शुक द एम्पायर' पर ये कहानी आधारित है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी