Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी, अलग अंदाज में नजर आए सूरज पंचौली

सूरज पंचोली स्टारर ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी हो गया है। टीजर में एक्टर्स योद्धाओं की गाथा सुनाते नजर आए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 7:36:34

‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी, अलग अंदाज में नजर आए सूरज पंचौली

सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी हो गया है। टीजर में एक्टर्स योद्धाओं की गाथा सुनाते नजर आए। प्रदर्शित होने वाली इस पीरियड-ड्रामा फिल्म में सूरज पंचोली एक गुमनाम योद्धा वीर हमीरजी गोहिल के किरदार में हैं।

सूरज पंचोली फिल्म में वीर हमीरजी गोहिल के किरदार में हैं, जिन्होंने गुजरात में सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। टीजर में अभिनेता दमदार अंदाज में नजर आए, जिसमें एक्शन सीक्वेंस, असरदार संवाद और वीरता से भरपूर सीन हैं। ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ में सूरज पंचोली अपनी बंधी-बंधाई छवि से अलग हटकर नजर आए। फिल्म में विवेक ओबेरॉय खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

वहीं, सुनील शेट्टी सोमनाथ मंदिर को बचाने में सूरज के साथी के रूप में नजर आएंगे। पीरियड ड्रामा में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी के साथ आकांक्षा शर्मा भी अहम भूमिका में हैं। ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ के साथ आकांक्षा बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। यह फिल्म उन गुमनाम योद्धाओं की कहानी दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को घुसपैठियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और अपना बलिदान दे दिया।

गौरतलब है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता सूजर पंचोली गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। फिल्म में कई जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस हैं, जिसकी शूटिंग के दौरान सूरज पंचोली घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने पूरे शेड्यूल के दौरान शूटिंग जारी रखी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका