Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 की एंट्री से ओ रोमियो की कमाई पर बड़ा असर पड़ा है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म ने 17 दिनों में 65.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 101 करोड़ पार कर चुकी है। तीसरे वीकेंड पर ऑक्यूपेंसी और कलेक्शन में गिरावट साफ नजर आई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Mar 2026 8:29:32

तीसरे वीकेंड पर ठंडी रही शाहिद की फिल्म, जानें- 17 दिनोंं का टोटल कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। 'द केरल स्टोरी 2' की एंट्री ने कई फिल्मों के कलेक्शन पर असर डाला है, जिसमें सबसे ज्यादा चोट 'ओ रोमियो' को लगी है। शाहिद कपूर की इस फिल्म से उम्मीद थी कि यह उनके करियर को नई ऊंचाई पर ले जाएगी, लेकिन अब तीसरे वीकेंड तक इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है।

उम्मीदें बड़ी, नतीजे फीके

यह एक्शन-रोमांटिक थ्रिलर विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट की है। शाहिद और विशाल की जोड़ी पहले कमीने, हैदर और रंगून जैसी फिल्मों में दर्शकों द्वारा सराही जा चुकी है, इसलिए इस बार भी सभी को कुछ खास की उम्मीद थी। लेकिन, ऐसा लगता है कि जादू इस बार स्क्रीन पर नहीं उतर पाया। समीक्षकों ने शाहिद की एक्टिंग की तारीफ की, लेकिन कहानी और प्रेजेंटेशन ऐसा नहीं कर सके कि दर्शक सिनेमाघरों की ओर खींचे जाएं।

फिल्म ने शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक शुरुआत की, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट साफ नजर आने लगी। जैसे-जैसे तीसरे हफ्ते में पहुंचे, फिल्म की कमाई पर नई रिलीज का प्रभाव दिखने लगा।

17वें दिन का बॉक्स ऑफिस हाल


कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 47.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में यह गिरकर 14.45 करोड़ रुपये रह गया। तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी खास उत्साहजनक नहीं रही।

15वें दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये कमाए।

16वें दिन यह थोड़ा बढ़कर 1.30 करोड़ रुपये हुई।

17वें दिन, यानी तीसरे रविवार को, फिल्म ने लगभग 1.20 करोड़ रुपये कमाए।

इन आंकड़ों के साथ अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 65.20 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि, एक राहत की बात यह है कि वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने 101 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और ग्लोबली 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
ऑक्यूपेंसी में गिरावट

रविवार, 1 मार्च 2026 को हिंदी बाजार में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 12.81% रही। यह आंकड़ा दर्शाता है कि तीसरे वीकेंड पर भी फिल्म दर्शकों को थियेटर में लाने में संघर्ष कर रही है। नई रिलीज की वजह से स्क्रीन शेयर और दर्शकों का ध्यान बंटना भी इसकी एक बड़ी वजह है।

फिल्म की कास्ट और कहानी

'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित बताई जाती है। शाहिद ने 'उस्तारा' का किरदार निभाया है, जबकि तृप्ति 'अफशा कुरैशी' के रोल में नजर आई हैं।

सहायक कलाकारों में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दिलचस्प यह है कि विशाल भारद्वाज ने निर्देशन के साथ-साथ फिल्म का संगीत भी तैयार किया है।

13 फरवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म अब तीसरे हफ्ते में है और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है। आने वाले दिनों में देखना होगा कि क्या यह फिल्म लंबी दौड़ तय कर पाती है या नई फिल्मों की भीड़ में इसकी चमक फीकी पड़ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका