न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, आठ दिनों में कमा लिए 116 करोड़ रुपये; 15 करोड़ में हुई थी बनकर तैयार

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 15 करोड़ के छोटे बजट में बनाया था। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने 8 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 19 Mar 2022 9:08:28

The Kashmir Files Box Office Collection: द कश्मीर फाइल्स की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, आठ दिनों में कमा लिए 116 करोड़ रुपये; 15 करोड़ में हुई थी बनकर तैयार

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 15 करोड़ के छोटे बजट में बनाया था। ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म ने 8 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने पहले दिन 3.55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन ये रकम डबल से ऊपर चली गई और फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन 15.10 करोड़ रुपये, चौथे दिन, 15.05 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 18 करोड़ रुपये, 6ठे दिन 19.05 करोड़ रुपये और सांतवे दिन लगभग 18.05 करोड़ रुपये बिजनेस इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया। आठवें दिन की बात करें तो अभी ट्रेड एनालिस्ट की तरफ से फाइनल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि होली के दिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अगर ऐसा है तो फिल्म ने आठ दिनों में 116 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिया है। माना यह भी जा रहा है कि दूसरे हफ्ते में ये फिल्म 125 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

इसके साथ ही फिल्म की स्क्रीन्स में भी इजाफा किया गया है। पहले दिन यह फिल्म 630+ स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। अब दूसरे हफ्ते में स्क्रीन्स के नंबर बढ़कर 4000 हो गए हैं। आगे स्क्रीन्स के बढ़ने की भी उम्मीद की जा रही है।

कश्मीरी पंडितों के ऊपर हुए अत्याचार और उनके कश्मीर से पलायन की इस दर्दभरी कहानी पर बनी इस फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और अन्य बढ़िया एक्टर्स ने काम किया है। 'द कश्मीर फाइल्स' का बड़ा असर दर्शकों पर हो रहा है। पहले ही दिन से फिल्म को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ थिएटर्स में उमड़ रही है। इसके शो हाउसफुल चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका