न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'The Kashmir Files' के लिए इस गुजराती फिल्ममेकर ने लिया बड़ा फैसला, पिछले हफ्ते रिलीज हुई अपनी फिल्म को हटाया सिनेमाघरों से

न फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के चलते चंद्रेश भट्ट ने फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा दिया है। इस बात की जानकारी खुद 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपने एक फैन के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Mar 2022 12:50:30

 'The Kashmir Files'  के लिए इस गुजराती फिल्ममेकर ने लिया बड़ा फैसला, पिछले हफ्ते रिलीज हुई अपनी फिल्म को हटाया सिनेमाघरों से

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और विस्थापन पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कई राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया गया है। फ‍िल्म को पब्ल‍िक और क्रिट‍िकस दोनों के अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई भी कर रही है। इस बीच फिल्म को लेकर एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में चलाने के लिए एक फिल्म के निर्माता-निर्देशक ने अपनी फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा दिया है। निर्माता-निर्देशक चंद्रेश भट्ट गुजराती फिल्ममेकर हैं। हाल ही में उनकी गुजराती फिल्म प्रेम प्रकरण रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के चलते चंद्रेश भट्ट ने फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा दिया है। इस बात की जानकारी खुद 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने दी है। उन्होंने ट्विटर पर अपने एक फैन के ट्वीट को रीट्वीट किया है।

विवेक अग्निहोत्री के फैन ने ट्विटर पर फिल्म प्रेम प्रकरण का पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'गुजरात में, द कश्मीर फाइल्स का सपोर्ट करते हुए एक गुजराती फिल्म को थिएटर से हटा दिया गया है। यह फिल्म पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।'

विवेक अग्निहोत्री ने फैन के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए गुजराती भाषा में फिल्म प्रेम प्रकरण के मेकर्स और पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रेम प्रकरण की टीम को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। मुझे उम्मीद है कि आपकी फिल्म को भी जबरदस्त सफलता मिलेगी। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।'

सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

IMDb पर गिरी 'The Kashmir Files' की रेटिंग

फ‍िल्मों और वेब सीरीज पर ऑड‍ियंस के रिव्यूज पेश करने वाले पॉपुलर वेबसाइट IMDb पर द कश्मीर फाइल्स को 9.9/10 रेट‍िंग मिली थी। लेक‍िन बाद में रेट‍िंग स‍िस्टम में बदलाव किया गया और अब फिल्म की IMDb रेट‍िंग 8.3/10 है। द कश्मीर फाइल्स की IMDb पेज पर लिखा कि हमारी रेट‍िंग मेकेन‍िज्म ने इस टाइटल पर संदेहास्पद गत‍िव‍िधी पाई है। हमारी रेट‍िंग स‍िस्टम की ईमानदारी को बनाए रखने के लिए, एक अन्य मापदंड को लागू किया गया है।

द कश्मीर फाइल्स पर यह 8.3 की रेट‍िंग दो लाख से ज्यादा लोगों के वोट के आधार पर है। 94 प्रतिशत लोगों ने 10 तो वहीं 4% लोगों ने 1 रेट‍िंग दी है। वेबसाइट पर एक और नोट भी है- 'IMDb रॉ डाटा के बजाय भारी वोट एवरेज को प्रकाश‍ित करता है। आसान भाषा में कहें तो, हम यूजर्स के सभी वोट्स को स्वीकार करते हैं, फाइनल रेट‍िंग पर इन सभी वोट्स का एक प्रभाव नहीं होता है। जब कोई असामान्य गत‍िव‍िध पाई जाती है, तो स‍िस्टम की रिलायब‍िल‍िटी को बनाए रखने के लिए दूरा रेट‍िंग मापदंड लागू किया जाता है। हम अपने रेट‍िंग मैकेन‍िज्म को इफेक्ट‍िव बनाए रखने के लिए, रेट‍िंग की प्रक्रिया का खुलासा नहीं करते हैं।'

अब तक कमा लिए 60 करोड़ रूपये

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शुक्रवार को 3.55 करोड़, शनिवार को 8.5 करोड़, रविवार को 15.1 करोड़, सोमवार को 15.05 करोड़ और मंगलवार को 17.80 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म अब तक की कमाई 59.95 करोड़ रुपये हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो