विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) रिलीज होने के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई हैं। कम बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office Report) पर धमाका कर रही है। दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म जबरदस्त कमाई किए जा रही है। फिल्म ने अपने पिछले 8 दिनों की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शनिवार (The Kashmir Files Box Office collection day 9) को सबसे ज्यादा कमाई करते हुए बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स के पसीने छुड़ा दिए हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ इन दिनों थिएटर्स में ‘बच्चन पांडे’ (Bachchhan Paandey) को कड़ी टक्कर दे रही है।
तरण आदर्श के लेटेस्ट ट्वीट के मुताबिक, ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने पिछले 8 दिनों में सबसे ज्यादा कमाई 9वें दिन की है। फिल्म सोशल मीडिया पर वैसे ही ट्रेंड हो रही है, जैसे दूसरे हफ्ते में बाहुबली 2 हुई थी। फिल्म ने 9वें दिन यानी शनिवार को 24.80 करोड़ की कमाई की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म आज यानी 10वें दिन 28-30 करोड़ कमा लेगी। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 141.25 करोड़ हो गई है।
#TheKashmirFiles is a ONE-HORSE RACE... Day 9 [Sat] is HIGHER than *all 8 days*... Trending like #Baahubali2 in *Weekend 2*... There's a *strong possibility* of hitting ₹ 28 cr - ₹ 30 cr today [Day 10]... [Week 2] Fri 19.15 cr, Sat 24.80 cr. Total: ₹ 141.2
आपको बता दे, होली के मौके पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म बच्चन पांडे (Bachchan Paandey) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 13.25 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई के गिरावट देखने को मिली। शनिवार को फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से 2 दिन में ‘बच्चन पांडे’ ने 24 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बच्चन पांडे की कमाई को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसके साथ उन्होंने बताया है कि फिल्म दूसरे दिन 12 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ कमाए और शनिवार को 24.80 करोड़ की कमाई की। महज 14 करोड़ में बनी ये फिल्म हर रोज नए-नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म में पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।














