न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल शर्मा शो : सनी देओल ने जब जूही चावला को लगाया गले, तो जोर-जोर से रोने लगे थे करण!

दिग्गज एक्टर सनी देओल हाल ही में अपने बेटे करण देओल के साथ उनकी फिल्म वेल्ले के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 5:15:36

कपिल शर्मा शो : सनी देओल ने जब जूही चावला को लगाया गले, तो जोर-जोर से रोने लगे थे करण!

दिग्गज एक्टर सनी देओल हाल ही में अपने बेटे करण देओल के साथ उनकी फिल्म वेल्ले के प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सावंत सिंह प्रेमी और विशेष तिवारी भी थे। हाल ही शो का टीजर सामने आया है जो वायरल हो रहा है। कपिल ने सनी से पूछा कि वे अपने पिता धर्मेंद्र और बेटे करण के सामने इंटीमेट सीन शूट करने में कितने कंफर्टेबल हैं? इस पर सनी ने खुलासा किया कि जब वे जूही चावला के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो करण तब छोटे थे। गाने के सीक्वेंस के एक सीन के लिए मैंने जूही को गले लगाया। यह देख करण जोर-जोर से रोने लगे।

कपिल, सनी से पूछते हैं कि वो कौनसी चीजें हैं जिन्हें आप जमीन से उखाड़ सकते हैं। सनी कहते हैं गाजर, मूली कि तभी कोई बीच में चिल्लाता है हैंडपंप, जिस पर वहां हंसी गूंजने लगती है। फिर कपिल, करण से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी गर्लफ्रेंड्स के बारे में पापा को बताया है तो वे कहते हैं, हां। फिर कपिल पूछते हैं कि आपने खुद बताया या जाकर पकड़े गए थे। तब सनी कहते हैं, मुझे इतना पता नहीं था। जब पता चला तो मैं…अरे वो होता है न कि हमारे समय में तो शर्माते-शर्माते ही बहुत कुछ कर लिया था। सनी की बात सुनकर कपिल और अर्चना की हंसी छूट गई, जबकि करण शर्माने लगे।


the kapil sharma show,sunny deol,karan deol,kapil sharma,velle film,bollywood news in hindi

सनी ने किया यारा ओ यारा गाने पर डांस और पूछा…

इससे पहले शो में करण देओल की एंट्री के बाद कपिल उनसे पूछते हैं कि आपको किसका डांस बेहतर लगता है मेरा, बॉबी देओल का या आपके पापा का। इस पर करण 'पापा' कहकर चिल्लाते हैं और सनी की एंट्री होती है। सनी जीत फिल्म के अपने मशहूर गाने 'यारा ओ यारा' पर डांस करने लगते हैं। सनी डांस करते हुए कहते हैं, "इससे अच्छा कोई डांस कर सकता है।" सनी के इतना कहते ही सभी हंसने लग जाते हैं।

कपिल शो में आगे करण से कहते हैं कि आप अपने पापा का कोई डायलॉग बोलकर दिखा सकते हैं। करण इस पर 'ढाई किलो का हाथ' वाला डायलॉग बोलते हैं। 'वेले' के बाकी कलाकार भी सनी के डायलॉग बोलते हैं। उल्लेखनीय है कि वेल्ले फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें करण के साथ सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी, करण के चाचा अभय देओल और मौनी रॉय भी हैं। यह 2019 की तेलुगु फिल्म 'ब्रोचेवरेवरुरा' का हिंदी एडॉप्शन है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका