न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

The Kapil Sharma Show : रोशेल की होगी वापसी, सोनाक्षी लेंगी चुटकी और कपिल की हाजिरजवाबी पर हंसेंगे अजय

एक्ट्रेस रोशेल राव कॉमेडी से भरपूर शो द कपिल शर्मा शो से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। जबरदस्त डिमांड पर रोशेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Aug 2021 8:35:29

The Kapil Sharma Show : रोशेल की होगी वापसी, सोनाक्षी लेंगी चुटकी और कपिल की हाजिरजवाबी पर हंसेंगे अजय

एक्ट्रेस रोशेल राव कॉमेडी से भरपूर शो द कपिल शर्मा शो से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। जबरदस्त डिमांड पर रोशेल को बुलाया जा रहा है। वे कमबैक को लेकर बहुत उत्साहित हैं। रोशेल ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि हां, मैं कॉमेडी में फिर से वापसी कर रही हूं। ये स्पेस मुझे काफी पसंद है। लोगों को हंसाना आसान नहीं है लेकिन मुझे ये पसंद है। शो में वापस लौटने पर मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अपनी फैमिली में वापसी कर रही हूं।

पैनडेमिक के ऐसे मुश्किल समय में लोगों के चेहरे पर स्माइल लाना ऐसा काम है जो मैं करना चाहती थी। इस समय सभी को अच्छी हंसी और खुशी के पल ही चाहिए। रोशेल ने शो में लॉटरी का रोल प्ले कर खूब वाहवाही लूटी थी। लॉटरी डॉक्टर मशहूर गुलाटी की असिस्टेंट थी। वे ऐसी नर्स बनी थीं जिसे ठीक तरीके से हिंदी बोलनी नहीं आती। रोशेल ने कीकू शारदा की बहन का भी रोल किया था।

सोनाक्षी ने कहा, कपिल आप नीरज चोपड़ा की बायोपिक में परफेक्ट रहेंगे क्योंकि…

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 'द कपिल शर्मा शो' में वर्चुअल रूप से 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की कास्ट में शामिल होने जा रही हैं। कपिल ने माना कि सोनाक्षी ने तलवारबाजी और अन्य सीन में शानदार काम किया था, जिसमें लड़ाई भी शामिल थी। वे मजाक में कहते हैं कि अगर सोनाक्षी ने पहले इस कौशल का प्रदर्शन किया होता और ओलंपिक में भाग लिया होता, तो वे निश्चित रूप से पदक जीतती।

इस पर सोनाक्षी ने कहा कि कपिल वैसे तो आप भी परफेक्ट रहेंगे नीरज चोपड़ा की बायोपिक में क्योंकि, लंबी-लंबी तो आप भी फेंकते हो बहुत। उल्लेखनीय है कि सोनाक्षी भी कपिल की तरह हाजिरजवाब हैं। वे पूर्व में कई बार शो में आ चुकी हैं और खूब मस्ती की। इस सप्ताह भुज फिल्म के अन्य कलाकार अजय देवगन, नोरा फतेही, एमी विर्क और शरद केलकर भी होस्ट कपिल शर्मा के साथ मजेदार बातचीत करेंगे।

अजय ने कपिल से पूछा जनवरी में शो बंद और फरवरी में हुआ बच्चा, तो…

शो के प्रोमो वीडियो रिलीज किए जा चुके हैं जिनमें अजय और कपिल बातचीत करते दिखाई पड़ रहे हैं। अजय, कपिल से पूछते हैं कि तेरा शो जनवरी में बंद हुआ था ना? इसके जवाब में कपिल हां भरते हैं। इसके बाद अजय पूछते हैं कि जनवरी में शो बंद हुआ और फरवरी में बच्चा हो गया? तो कपिल एक पल रुककर जवाब देते हैं कि फरवरी में तो प्रोडक्ट रिलीज हुआ न, शूटिंग तो 9 महीने पहले से ही चल रही थी। कपिल के इस जवाब पर न सिर्फ अजय बल्कि जज अर्चना पूरण सिंह भी हंसी नहीं रोक पाती हैं। इसके बाद कपिल भुज की कहानी को लेकर अजय की टांग खिंचाई करते हैं। साथ ही कपिल ये बताते है कि उन्होंने सेलेब्स को ट्वीट करना क्यों बंद कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर