न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

द कपिल शर्मा शो : होगा जूही-मधु के बीच रिश्ते का खुलासा! आयशा ने मानी अक्षय की सलाह, तापसी...

मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड 90 के दशक की तीन दमदार अदाकाराएं जूही चावला, आयशा जुल्का और मधु शाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Oct 2021 6:22:59

द कपिल शर्मा शो : होगा जूही-मधु के बीच रिश्ते का खुलासा! आयशा ने मानी अक्षय की सलाह, तापसी...

मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में इस वीकेंड 90 के दशक की तीन दमदार अदाकाराएं जूही चावला, आयशा जुल्का और मधु शाह नजर आएंगी। इस दौरान शो पर जबरदस्त मस्ती-मजाक का दौर देखने को मिलेगा। जूही ने सभी को तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने मधु के साथ ऐसा रिश्ता निकाला जिसके बारे में शायद ही कोई जानता हो। कपिल ने जूही से पूछा- 'मुझे अभी एक बात पता चली है कि आप और मधुजी आपस में रिश्तेदार हो?’...इस पर जूही ने कहा, 'हां ये मेरी देवरानी है।’

ये सुनकर कपिल हैरान रह गए और बोले- 'आपके पति बड़े हैं इनके पति से... उस हिसाब से।’ 'नहीं तो हीरोइनें तो एक-दूसरे से छोटी ही होती हैं हमेशा।’ कपिल की इस बात पर सभी ठहाका मारकर हंस पड़े। जूही की शादी बिजनेसमैन जय मेहता और मधु की शादी आनंद शाह से हुई है। जय और आनंद कजिन हैं। आपको बता दें कि जूही ने 'कयामत से कयामत तक', ‘डर’, 'यस बॉस', 'इश्क' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शाहरुख खान और आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी ज्यादा जमी। मधु के खाते में 'रोजा', 'फूल और कांटे', 'दिलजले' जैसी सुपरहिट फिल्में हैं।

the kapil sharma show,juhi chawla,ayesha jhulka,madhu shah,taapsee pannu,bollywood news in hindi

अक्षय कुमार के साथ खूब जमी आयशा जुल्का की जोड़ी

कपिल के शो के दौरान आयशा जुल्का ने फिल्मी करियर से जुड़े कुछ राज खोले। अक्षय कुमार और आयशा ने ‘वक्त हमारा है’, ‘जय किशन’, ‘खिलाड़ी’ और ‘दिल की बाजी’ फिल्म में साथ काम किया था। आयशा ने बताया कि ‘खिलाड़ी’ में हमारा गाना ‘देखा तेरी मस्त निगाहों में’ नटराज स्टूडियो में शूट किया गया था। उसके कुछ ही देर बाद मुझे नाइट शिफ्ट में ‘बलमा’ की शूटिंग करनी थी। लगातार काम करने की वजह से मैं काफी थक गई थीं।

दोनों फिल्मों के लिए मुझे कार में ही मेकअप बदलना पड़ता था, क्योंकि मैं चांदीवली पहुंचने में लेट हो जाती थी। ये चीजें मेरे साथ लगातार 8 से 9 दिन तक हुईं। कोरियोग्राफर चिन्नी जी और अक्षय ने मेरी हालत देख मुझे सोडा, दूध और सॉफ्ट ड्रिंक लेने के लिए कहा, जिससे मैं रात की शूटिंग में भी जाग सकूं। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे सोडा अपने चेहरे पर भी डालना चाहिए और इसे आंखों में भी जाने देना चाहिए। मैंने इस सलाह को पूरी लगन से माना।

कपिल ने अक्षय कुमार को लेकर मारा ताना तो हंस पड़ीं तापसी पन्नू

इस वीकेंड कपिल शर्मा शो में तब खूब धमाल मचेगा जब एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी आने वाली फिल्म 'रश्मि रॉकेट' को प्रमोट करने पहुंचेंगी। कपिल ने तापसी की खूब खिंचाई की और उन पर अक्षय कुमार को फिल्मों से निकलवाने का ताना भी मार दिया। इस बात से तापसी हैरान रह गईं और हंसने लगीं। मेकर्स ने कुछ प्रोमो रिलीज किए हैं। एक प्रोमो में कपिल कहते हैं, 'तापसी ने फिल्म 'बेबी' की अक्षय साहब के साथ। उसमें शबाना नाम का कैरेक्टर किया। उसके बाद इन्होंने 'नाम शबाना' नाम से पूरी एक फिल्म कर दी, अक्षय को बाहर निकाल दिया।

उसके बाद इन्होंने 'मिशन मंगल' की अक्षय कुमार साहब के साथ। उसमें ये रॉकेट बना रही थीं। उसके बाद इन्होंने 'रश्मि रॉकेट' बनाई और उसमें से अक्षय को फिर निकाल दिया। और अब...' इससे आगे कपिल कुछ कह पाते, तापसी कहती हैं, 'मैं तुम्हें नहीं निकालूंगी।' कपिल तभी अर्चना पूरन सिंह की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, 'मैं उनकी बात कर रहा हूं।' इतना सुनते ही अर्चना और तापसी जोर-जोर से हंसने लगती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर