न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

द कपिल शर्मा शो : क्या इस बार नहीं दिखेंगी अर्चना पूरण सिंह? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

दर्शकों को हंसाने के साथ बड़े-बड़े फिल्म स्टार से रूबरू कराने वाला द कपिल शर्मा जल्द ही छोटे पर्दे पर जोरदार वापसी करने

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Jun 2021 2:14:32

द कपिल शर्मा शो : क्या इस बार नहीं दिखेंगी अर्चना पूरण सिंह? एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

दर्शकों को हंसाने के साथ बड़े-बड़े फिल्म स्टार से रूबरू कराने वाला द कपिल शर्मा जल्द ही छोटे पर्दे पर जोरदार वापसी करने को तैयार है। शो को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वे इससे जुड़ी कोई भी खबर जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इस बीच शो में जज की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस अर्चना पूरणसिंह के लिए भी कई कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि अर्चना इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है।


अर्चना ने कहा, पिछले साल भी चली थी ऐसी अफवाहें

अपनी खास हंसी के लिए मशहूर अर्चना ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे ऐसे किसी भी डवलपमेन्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जहां तक मुझे पता है मैं शो के आने वाले सीजन का हिस्सा हूं। पिछले साल भी ऐसी अफवाहें चली थीं जब मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। इस साल मैं अभी एक वेब सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हूं और लोगों ने मान लिया कि मैं यह शो छोड़ दूंगी लेकिन इन अफवाहों में कोई भी सच्चाई नहीं है।

मुझे कॉमेडी पसंद है और एक्टर्स को मंच पर प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत खुशी होती है क्योंकि यह काफी ज्यादा मनोरंजक होता है। मैं खुश हूं क्योंकि कपिल ने मुझे शो का हिस्सा बनने के लिए चुना है। मैं आगामी सीजन का भी हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।


पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की जगह हुई थी एंट्री

अर्चना से पहले पूर्व क्रिकेटर व राजनीतिज्ञ नवजोत सिंह सिद्धू इस शो का हिस्सा थे लेकिन कुछ विवादों के कारण उन्हें हटा दिया गया। अर्चना ने उन्हें रिप्लेस किया था। इस बात को लेकर कपिल व शो के अन्य कुछ सदस्य अक्सर अर्चना से मजाक करते हैं। अर्चना कई सालों से सोनी टीवी के कॉमेडी शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने कॉमेडी सर्कस को जज किया था। आपको बता दें कि अर्चना के दो बेटे आयुष्मान और आर्यमान हैं। दोनों ही एक्टर बनना चाहते हैं। 58 वर्षीय अर्चना की शादी 1992 में अभिनेता परमीत सेठी के साथ हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका