‘कच्चा बादाम’ गाने पर The Great Khali ने दिखाया स्वैग, लोगों ने एन्जॉय किया वीडियो

By: Pinki Fri, 11 Feb 2022 12:24:56

 ‘कच्चा बादाम’ गाने पर The Great Khali ने दिखाया स्वैग, लोगों ने एन्जॉय किया वीडियो

पश्चिम बंगाल के एक छोटे से कस्बे में मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर के गाने ‘कच्चा बादाम’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस गाने का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आम हो या खास हर कोई इस गाने पर डांस करता दिखाई दे रहा है। अब इस गाने पर द ग्रेट खली (The Great Khali) ने डांस कर तहलका मचा दिया है। आप सोच रहे होंगे कि खली और डांस! लेकिन यह सच है। खली का इस गाने पर लिप्सिंग करना और डांस करना दोनों ही लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर खली का यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

वीडियो में आप देखेंगे कि खली एक बिस्तर पर कोट पैंट पहने और सिर पर टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह कच्चा बादाम गाने पर लेटे-लेटे ही थिरकने लगते हैं। यही नहीं, वह इस गाने पर लिप्सिंग भी करते हैं। हालांकि वह गाने को सही तरीके से गा तो नहीं पाते लेकिन लिप्सिंग करने का उनका यह अंदाज लोग काफी एन्जॉय कर रहे हैं।

खली ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो पर अब तक सवा लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर खली के फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

kachcha badam,kacha badam,the great khali

अल्लू अर्जुन की 5 साल की बेटी अल्लू अरहा ने किया डांस

वहीं, हाल ही में अल्लू अर्जुन ने अपने 5 साल की बेटी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में लिटिल अरहा ट्रेंडिंग रील कच्चा बादाम पर डांस करती नजर आ रही हैं। अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी 5 साल की बेटी अल्लू अरहा ट्रेंडिंग गाने कच्चा बादाम पर रील बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ वे लिखते हैं। 'मेरा छोटा बादाम अरहा' बता दें कि इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो को 4।8 मिलियन बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो धमाल मचा रहा है।

ये भी पढ़े :

# 'कच्चा बादाम' के गायक भुबन बादायकर को बंगाल पुलिस ने किया सम्मानित, गाना सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

# विदेशियों पर भी चढ़ा पुष्पा फिल्म का क्रेज, कोरिया की महिला ने किया श्रीवल्ली डांस; वीडियो वायरल

# Allu Arjun के लिए पुष्पा राज बनना नहीं था आसान, ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com