न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस दिन से आएगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन, जाकिर का शो महीनेभर में ही हुआ बंद

कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से लोगों को हंसी की डोज दे रहे हैं। कपिल का स्टाइल उन्हें सबसे हटकर बनाता है। उन्होंने सालों पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Sep 2024 12:53:46

2 News : इस दिन से आएगा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन, जाकिर का शो महीनेभर में ही हुआ बंद

कॉमेडियन कपिल शर्मा कई सालों से लोगों को हंसी की डोज दे रहे हैं। कपिल का स्टाइल उन्हें सबसे हटकर बनाता है। उन्होंने सालों पहले टीवी पर लॉफ्टर चैलेंज शो जीता था और उसके बाद से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। एक स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में कपिल सफलता के झंडे गाड़ चुके हैं। कपिल पिछले काफी समय से टीवी पर अपना शो होस्ट कर रहे हैं और इसने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। इसमें आने वाले सेलेब्रिटीज और कपिल के साथी कलाकार शो में चार चांद लगा देते हैं।

कपिल ने इस साल टीवी के बजाय पहली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया यानी डिजिटल वर्ल्ड में कदम रखा। उनका शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर मार्च से शुरू हुआ था। इसने खूब धूम मचाई और बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने शिरकत की। शो का पहला सीजन सफल रहा और लोगों ने एक बार फिर कपिल और उनके इस कार्यक्रम पर खूब प्यार लुटाया। दर्शकों को बेसब्री से इसके दूसरे सीजन का इंतजार था, जो अब आखिरकार खत्म होने वाला है।

आज बुधवार (11 सितंबर) को नेटफ्लिक्स ने वीडियो जारी कर शो की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। पोस्ट में लिखा गया है, “फन से आपके शनिवार को फनीवार बनाने हम आ रहे हैं 21 फेपटेंबर से। तैयार रहें 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' देखने के लिए हर शनिवार फनीवार सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।” शो में एक बार फिर कपिल के साथ अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर, अनुकल्प गोस्वामी, कृष्णा अभिषेक और सुनील ग्रोवर कॉमेडी का तड़का लगाएंगे।

दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका ‘आपका अपना जाकिर’

कॉमेडियन जाकिर खान का शो ‘आपका अपना जाकिर’ बंद हो चुका है। अगस्त में लॉन्च हुए इस शो को शुरुआत में बहुत हाइप मिली थी, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। पहले जाकिर की तबीयत खराब होने के कारण शो को ब्रेक दिया गया था, लेकिन फिर कभी शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। इस वजह से चैनल ने शो को बंद करने का निर्णय लिया है। सूत्र ने बताया कि टीम को भी शो के बंद होने के बारे में बता दिया गया।

ये हमेशा से पता था कि एक दिन इस शो को खत्म होना है, लेकिन महीनेभर में ही इसके सफर का अंत हो जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। बता दें कि पिछले महीने स्टार भारत के गौरव बनर्जी ने सोनी नेटवर्क की कमान संभाली थी। अब लगता है कि गौरव का पहला प्रोजेक्ट चैनल के लिए बड़े नंबर हासिल करना है। चैनल इस साल के अंत तक बड़े बदलाव के लिए तैयार है। चैनल की क्रिएटिव टीम साथ मिलकर ऑडियंस के लिए फ्रेश कंटेंट लाने की तैयारी कर रही है।

जाकिर के शो के साथ चैनल पर इस वक्त चल रहे सभी फिक्शन शोज को बंद किया जा रहा है। सीरियल 'काव्या: एक जज्बा', 'एक जुनून', 'पुकार दिल से दिल तक' और 'जुबली टॉकीज' के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है। ये सभी सीरियल अपने बचे हुए एपिसोड पर काम पूरा करेंगे। सूत्र का कहना है कि अब कुछ हफ्तों तक ही ये टीवी पर चलेंगे। चैनल के क्लासिक शो 'CID' और 'क्राइम पेट्रोल' व धार्मिक शो 'मेरे साई' ने वापसी कर ली है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री