न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कपिल के शो में ‘भूल भुलैया 3’ का प्रमोशन करने पहुंचे स्टार, सुनील ने तृप्ति से पूछा ऐसा सवाल तो भड़के फैंस

कॉमेडी हॉरर मूवी ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 10:56:12

कपिल के शो में ‘भूल भुलैया 3’ का प्रमोशन करने पहुंचे स्टार, सुनील ने तृप्ति से पूछा ऐसा सवाल तो भड़के फैंस

कॉमेडी हॉरर मूवी ‘भूल भुलैया 3’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बीच फिल्म के प्रमोशन के लिए तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और डायरेक्टर अनीस बज्मी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे। इस दौरान शो से जुड़े कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने तृप्ति को ‘एनिमल’ फिल्म में उनके बोल्ड सीन को लेकर सवाल पूछ डाले। सोशल मीडिया यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आई और वे सुनील को ट्रॉल कर उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

रेडिट पर शो की जो क्लिप वायरल हो रही है उसमें सुनील ‘ढफली’ के किरदार में आते हैं। वे तृप्ति से कहते हैं, “आप हो जो एनिमल पिक्चर में थी?” इसके बाद तृप्ति कहती हैं, “जी मैं ही थी। देखा, मैंने आपने क्या-क्या बोला है मेरे बारे में।” इसके बाद सुनील पूछते हैं, “ये जो आपने रणबीर कपूर के साथ किया है, मैं आशा करता हूं वो सिर्फ शूटिंग थी; ऐसे असली में तो कुछ नहीं था ना?” फिर तृप्ति हंसती हैं और कहती हैं कि नहीं वो सच नहीं था। फिर सुनील खुशी से उछलने लगे और बोले कि वे दोस्त बन सकते हैं और दोनों ने हाई फाइव किया।

इसके बाद यूजर्स सुनील की आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये कितना घटिया सवाल है। तृप्ति ने बहुत अच्छे से हैंडल किया। कपिल और विद्या भी तृप्ति के रिएक्शन को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या ये रणबीर से कभी ऐसे सवाल पूछेंगे? रणबीर से उस सीन के बारे में सवाल क्यों नहीं पूछा?” तीसरे ने लिखा, “तृप्ति प्यारी और शांत हैं। उन्होंने इसे बहुत मजेदार तरीके से लिया। क्या यह सवाल पूछा जाता अगर उनकी जगह अनन्या या जान्हवी होतीं?” चौथे ने लिखा, “ये नेपोज से ऐसा कुछ पूछने की हिम्मत नहीं करेंगे और आउटसाइडर को किनारे करने की पूरी कोशिश करेंगे, बॉलीवुड कभी नहीं बदलेगा।”

the great indian kapil show,sunil grover,triptii dimri,ranbir kapoor,kapil sharma,vidya balan,kartik aaryan,tripti ranbir bold scene,animal movie,vicky vidya ka woh wala video,bad newz

‘एनिमल’ फिल्म के बाद तृप्ति की लोकप्रियता में हुआ जबरदस्त इजाफा

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई ‘एनिमल’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म में रणबीर और तृप्ति के कुछ बोल्ड सीन थे। इस फिल्म के बाद से तृप्ति (30) को फैंस ने ‘भाभी 2’ और ‘नेशनल क्रश’ का खिताब दे दिया था। उनकी लोकप्रियता जबरदस्त तरीके से बढ़ गई। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है।

तृप्ति की इस साल विक्की कौशल के साथ आई फिल्म ‘बैड न्यूज’ ज्यादा कमाई नहीं कर पाई। पिछले महीने तृप्ति की कॉमेडी ड्रामा मूवी ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा। इसमें राजकुमार राव एक्ट्रेस के हीरो थे। तृप्ति की अगली मूवी ‘धड़क 2’ है। इसमें उनके अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री