न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इस दिन रिलीज होगी जॉन अब्राहम की मूवी ‘द डिप्लोमैट’, एक्टर ने ‘पठान 2’ को लेकर दिए ये संकेत

एक्टर जॉन अब्राहम (52) की मचअवेटेड फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर फैंस के बीच हलचल जारी है। वे इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Feb 2025 7:17:40

2 News : अब इस दिन रिलीज होगी जॉन अब्राहम की मूवी ‘द डिप्लोमैट’, एक्टर ने ‘पठान 2’ को लेकर दिए ये संकेत

एक्टर जॉन अब्राहम (52) की मचअवेटेड फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर फैंस के बीच हलचल जारी है। वे इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले ये फिल्म 7 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे खिसका दिया गया है। अब यह फिल्म 14 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी। टी-सीरीज ने सोशल मीडिया पर नए पोस्टर्स शेयर कर फिल्म के लिए हाइप और बढ़ा दी है। फिल्म के निर्माता ने अचानक से रिलीज डेट में बदलाव किया है।

हालांकि इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। निर्माताओं का कहना है कि दर्शकों का इंतजार लंबा तो होगा, लेकिन फिल्म का असर और भी ज्यादा मजबूत होगा। 'द डिप्लोमैट' का सामना एक और बड़ी फिल्म 'केसरी वीर' से होगा, जो उसी दिन रिलीज होगी। ‘केसरी वीर’ में सूरज पंचोली, विवेक ओबरॉय और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। 'द डिप्लोमैट' में जॉन एक रियल-लाइफ हीरो का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी भारत के जाने-माने डिप्लोमैट जेपी सिंह के जीवन पर आधारित है। जेपी सिंह ने पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश की थी, जिसे उसके परिवार की इच्छा के खिलाफ पाकिस्तान में शादी के लिए भेजा गया था। लड़की पाकिस्तान में खुद को मुक्त करने के लिए संघर्ष करती है। जॉन के साथ इस फिल्म में अभिनेत्री सादिया खातिब मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन शिवम नायर ने किया है।

जॉन अब्राहम ने कहा, ‘पठान’ में मेरा कैरेक्टर बहुत खास और कूल था…

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से शाहरुख ने करीब 5 साल बाद वापसी की थी, जो यादगार रही। शाहरुख के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की। अब फैंस को 'पठान' के सीक्वल का इंतजार है, जिसे लेकर जॉन ने बड़ा संकेत दिया है। 'पठान' में जॉन ‘जिम’ के रोल में नजर आए थे।

जॉन ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ को दिए एक इंटरव्यू में 'पठान 2' और अपने किरदार को लेकर बात की। जब जॉन से उनकी फिल्मों के चयन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते, जब तक कि उनके मुताबिक कुछ दिलचस्प ना हो। जब जॉन से 'पठान' के सीक्वल में दिलचस्पी होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म में मेरा कैरेक्टर बहुत खास और कूल है।

जॉन ने फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ की गई फिल्मों ‘धूम’, ‘न्यूयॉर्क’, ‘काबुल एक्सप्रेस’ और 'पठान' के बारे में बात की और कहा कि मुझे लगता है कि आदि मुझे सही समझते हैं और उम्मीद है कि हम ‘जिम’ के लिए एक प्रीक्वल बनाएंगे, इससे पहले कि वो कड़वा हो जाए। तो ऐसा होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ