न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2025 की सबसे बड़ी प्रेम कहानी, 400 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल नहीं होगी ‘सैयारा’

ट्रेड को पूरा विश्वास है कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। हालांकि अवैधानिक तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 2025 की बड़ी रोमांटिक फिल्म बनने के साथ-साथ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर है लेकिन यह 400 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 7:27:53

2025 की सबसे बड़ी प्रेम कहानी, 400 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल नहीं होगी ‘सैयारा’

2025 की सबसे बड़ी प्रेम कहानी बनकर उभरी YRF की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। डेब्यू सितारों—हान पांडे और अनीत पड्डा—के अभिनय से सजी इस फिल्म ने न केवल क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद दर्शकों का दिल जीता, बल्कि अपने वर्ड-ऑफ-माउथ प्रचार के चलते घरेलू बाजार में अब तक ₹273 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो सैयारा 400 करोड़ की लाइफटाइम कमाई के करीब है।

ट्रेड को पूरा विश्वास है कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी। हालांकि अवैधानिक तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का मानना है कि सैयारा बॉक्स ऑफिस पर 2025 की बड़ी रोमांटिक फिल्म बनने के साथ-साथ एक बड़ी ब्लॉकबस्टर है लेकिन यह 400 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू पाएगी।

महावतार नरसिम्हा ने दी टक्कर, आगे SOS 2 और धड़क 2

इस बात के पीछे तर्क देते हुए वे कहते हैं कि 400 करोड़ के आंकड़े तक पहुँचने के लिए सैयारा को अभी 125 करोड़ की कमाई और करनी है जो सम्भव नहीं लग रही है। इसका कारण यह है कि उसे बॉक्स ऑफिस पर आने वाली फिल्मों सन ऑफ सरदार 2, धड़क 2 से मुकाबला करना पड़ेगा। और सबसे बड़ी बात यह है कि उसे इसी सप्ताह महावतार नरसिम्हा से भी कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। 4 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस एनिमेशन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ का कारोबार करके स्वयं को ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल करवा लिया है। अभी इसे प्रदर्शित हुई सिर्फ एक सप्ताह हुआ। दर्शकों की माँग को देखते हुए इसकी स्क्रीन्स व शो टाइम में बढ़ोतरी हुई है, जो आने वाले सप्ताह में उसे और मजबूती प्रदान करेंगी।

इन फिल्मों के साथ-साथ दो सप्ताह बाद YRF की ही दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म वॉर 2 का प्रदर्शन होने जा रहा है। उम्मीद ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि वॉर 2 के प्रदर्शन के साथ ही सैयारा का बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म हो जाएगा। लगातार 13 दिन—1 अगस्त से 13 अगस्त तक—दो बड़ी फिल्मों और एक स्लीपर ब्लॉकबस्टर से मुकाबला करते हुए सैयारा 125 करोड़ के आंकड़े को और अपने साथ जोड़ते हुए 400 करोड़ के आंकड़े को छूने ले यह नामुमिकन है।

ट्रेड एक्सपर्ट का भरोसा: 400 करोड़ तय

इंडिया टुडे से बात करते हुए ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा, “सैयारा बहुत अच्छी तरह से ट्रैक कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ एक मजबूत आंकड़ा है और फिल्म आराम से इसे हासिल कर सकती है।”

हालांकि आने वाले सप्ताहांत में ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी फिल्मों की रिलीज के चलते सैयारा की रफ्तार पर कुछ असर पड़ सकता है। फिर भी जौहर मानते हैं कि फिल्म की लंबी बॉक्स ऑफिस यात्रा जारी रहेगी।

क्या होंगे नई रिलीज़ फिल्मों के असर?

गिरीश जौहर के अनुसार, “नई फिल्मों की रिलीज पुराने फिल्मों पर एक ‘स्पीड-ब्रेकर’ का काम करती है। ‘धड़क 2’ एक यंग रोमांटिक म्यूज़िकल है, जो सीधे सैयारा के दर्शकों को टारगेट करती है। वहीं ‘सन ऑफ सरदार 2’ एक फैमिली एंटरटेनर है। यदि इन फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है, तो सैयारा के बिज़नेस पर असर पड़ेगा, लेकिन फिल्म पहले ही अपने व्यवसाय का बड़ा हिस्सा कर चुकी है।”

उन्होंने यह भी कहा कि ‘महावतार नरसिंह’ जैसे एनिमेशन प्रोजेक्ट्स भी कुछ हद तक दर्शकों का ध्यान खींच सकते हैं, लेकिन सैयारा की ग्रोथ रुकेगी नहीं।

ओवरसीज कमाई और भविष्य की राह

ओवरसीज़ बॉक्स ऑफिस को लेकर जौहर ने कहा कि ₹75-80 करोड़ (लगभग 9-10 मिलियन डॉलर) की कमाई फिल्म के लिए अच्छा आंकड़ा माना जाएगा। तीसरे वीकेंड तक भारत में ₹300 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी